फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Killed by strangulation, took the body three kilometers away by bike and threw it in the Kali river.

Meerut News: गला घोटकर मारा, शव बाइक से तीन किमी दूर ले जाकर काली नदी में फेंका

Mon, 05 Aug 2024 06:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Killed by strangulation, took the body three kilometers away by bike and threw it in the Kali river.
खरखौदा। थाना क्षेत्र के कौल गांव से 17 दिन से लापता राजकुमार (39) की हत्या मुंडाली क्षेत्र के आड़ गांव निवासी कलामू और तासीन ने शराब के नशे में गाली-गलौज होने के बाद गला घोट कर की थी। वारदात के बाद आरोपी बाइक पर शव लादकर तीन किमी दूर ले गए और काली नदी में फेंक दिया। रविवार को पुलिस और ग्रामीणों राजकुमार का कंकाल मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव आड़ स्थित काली नदी में झाड़ियों में खोज निकाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कौल गांव निवासी राजकुमार दिल्ली की एक्सपोर्ट कंपनी में काम करता था। राजकुमार 17 जुलाई की शाम पड़ोस के गांव मुंडाली में शराब के ठेके पर पहुंचा था। शराब पीने से उसे काफी नशा हो गया। शराब सेल्समैन ने आड़ गांव निवासी कलामू और तासीन से राजकुमार को उसके गांव छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद भी कलामू और राजकुमार दोनों ने शराब खरीदी और कौल गांव की तरफ चल दिए। कौल के जंगल में एक नलकूप पर बैठकर तीनों शराब पीने लगे।
विज्ञापन

राजकुमार ने अपनी शराब पीने का आरोप लगाते हुए कलामू और तासीन के साथ गाली-गलौज कर दी। कलामू का गिरेहबान पकड़ लिया। गुस्साए कलामू ने तासीन के साथ मिलकर राजकुमार की गला घोटकर हत्या कर दी। दो घंटे वहीं पर इंतजार करने के बाद अंधेरा हुआ तो दोनों राजकुमार के शव को बाइक पर लादकर जंगल की ओर चल दिए। करीब तीन किमी दूर आड़-पीपलीखेड़ा के बीच स्थित पुल से राजकुमार का शव काली नदी में फेंक दिया। सीओ किठौर अभिषेक पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आठ दिन तक पुलिस को करते रहे गुमराह

17 जुलाई की शाम से लापता राजकुमार के परिजन ने 19 जुलाई को थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुरूआत में पुलिस ने मामले को हल्के में लिया और कांवड़ यात्रा में व्यस्त रही। परिजन ने कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को हंगामा किया था। 28 जुलाई को राजकुमार के पिता और पत्नी अन्य परिजन थाना पर पहुंचे। कलामू और तासीन पर राजकुमार की हत्या का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने अपनी खोजबीन शुरू की। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन दोनों लगातार पुलिस को गुमराह करते रहे। राजकुमार को मुंडाली से बाइक पर गांव कौल में काली नदी के पुल पर छोड़ने की बात पर कहते रहे। पुलिस ने जब दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने हत्या कर शव काली नदी में ठिकाने लगाने की बात स्वीकार कर ली।
---
दो दिन की खोजबीन के बाद काली नदी किनारे झाड़ी में मिला शव
शनिवार को पहले पुलिस ने सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की। बाद में काली नदी में जेसीबी से कूड़ा हटाकर शव खोजा, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार को पुलिस ने पाेकलेन मंगाई गई और फिर से खोजबीन शुरू की। बाद में पुलिस ने एक नाव मंगाकर काली नदी के पास से तलाश शुरू की। करीब 500 मीटर की दूरी पर काली नदी किनारे झाड़ियां में एक नर कंकाल मिला। जिसमें परिजनों ने कपड़े व अन्य सामान के आधार पर पहचान की।

---
कलामू है भाजपा का पूर्व बूथ अध्यक्ष
राजकुमार की हत्या में शामिल कलामू भाजपा का पूर्व बूथ अध्यक्ष भी रहा है। पुलिस दोनों आरोपियों का अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। भाई रामनिवास ने बताया कि राजकुमार का विवाह करीब 14 वर्ष पूर्व सुमन के साथ हुआ था। राजकुमार का एक 12 वर्ष का बेटा प्रियांशु है, जो गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ रहा है। सभी भाई शादीशुदा हैं तथा अपने-अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। राजकुमार अपने पांच भाईयों में सबसे बड़ा था। भाई रवि, मोनू, रामनिवास व अंकुर भी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। राजकुमार के पिता वीरपाल व माता दोनों ही सबसे छोटे भाई के पास रह रहे हैं। राजकुमार पहले गांव में बेलदारी करता था, लेकिन करीब एक माह से दिल्ली में एक्सपोर्ट कंपनी में काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed