यूपी: नहीं हुई पुलिस कार्रवाई तो थाने में धरने पर बैठे कक्षा एक के बच्चे, ये है पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ देहात क्षेत्र निवासी बच्चों की शिकायत पर जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो बच्चों ने एक दूसरा तरीका अपनाया। यहां मवाना के एक मोहल्ला स्थित स्कूली छात्र अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गए। बच्चों को धरने पर बैठा देख एक बार तो पुलिस अधिकारी सोच में पड़ गए लेकिन फिर उनकी पूरी बात सुनी और कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेजा।
नगर के मोहल्ला काबली गेट निवासी कक्षा एक में पढ़ने वाले बच्चे वासू, माही, रिया व यूकेजी के छात्र बिट्टू, रोहन व जिया शुक्रवार को थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। बच्चों को बैठा देख पुलिस ने कारण पूछा।
बच्चों ने बताया कि उनके मोहल्ले में एक महिला रहती है। वह मानसिक रूप से परेशान है। स्कूल आने-जाने के दौरान उन्हें गालियां देती है। शुक्रवार को भी स्कूल से लौटते समय महिला ने उन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिसमें वे बाल-बाल बचे। इस पर बच्चों की तरफ से एक महिला ने थाने में तहरीर दी है।
बच्चों की शिकायत पर पुलिस ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं, थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बच्चों की शिकायत पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। हालांकि आरोपी महिला भी इनके ही परिवार की है। उसने भी कुछ समय पूर्व छात्रों के परिजनों के खिलाफ मकान पर कब्जा करने की नीयत से मारपीट करने की तहरीर दी थी।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/