फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kidnapping of a teenager in Saharanpur and, family accused of not taking action against police

बेटी बरामद नहीं होने पर टंकी पर चढ़ा दंपती, पुलिस अफसरों पर लगाया ये आरोप

Wed, 13 Feb 2019 11:28 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 13 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping of a teenager in Saharanpur and, family accused of not taking action against police
टंकी पर चढ़ा दंपति - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में 25 दिन पूर्व बहला फुसला कर ले जाई गई किशोरी की बरामदगी न होने पर एक दंपती अपने पुत्र के साथ कलक्ट्रेट स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। दंपती ने पुलिस पर उसकी बेटी को बरामद न करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा बुझाकर तीनों को नीचे उतारा।

विज्ञापन

  
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती अपने पुत्र के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा। उन्होंने अपनी बेटी की बरामदगी के लिए प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि संतोषजनक जवाब न पाकर दंपती अपने पुत्र के साथ कलक्ट्रेट स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और पता लगते ही नगर मजिस्ट्रेट शेरी एवं कोतवाली सदर प्रभारी अशोक सोलंकी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


दंपति ने आरोप लगाया कि 21 जनवरी को उसकी 16 वर्षीय पुत्री को पड़ोस में ही रहने वाला युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ बहला-फुसला कर ले गया था। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन उनकी पुत्री की बरामदगी नहीं की, जबकि वह कई बार सदर कोतवाली के चक्कर लगा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि लगभग आधा घंटा दंपती और उनका पुत्र पानी की टंकी पर चढ़े रहे। सदर कोतवाली प्रभारी ने लड़की को बरामद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद तीनों पानी की टंकी से नीचे उतर आए। सदर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि जिन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, पुलिस सभी को जेल भेज चुकी है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वह लड़की को अपने साथ नहीं लेकर गए। उन्हें लड़की के बारे में कुछ नहीं पता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की की बरामदगी के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।  
 
पहले भी इस टंकी पर चढ़ चुके हैं लोग 
तहसील सदर में लगी पानी की टंकी पर पहले भी लोग अपनी मांगें मनवाने के लिए चढ़ चुके हैं। तीन वर्ष पूर्व पांच अमीनों ने पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा किया, लेकिन इसके बावजूद पानी की टंकी सीढ़ियों पर लगाए गेट पर ताला नहीं लगाया है। ऐसे में कभी कोई बड़ी घटना हो सकती है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed