फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kidnap

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर दौराला थाने पहुंचा पीड़ित

Mon, 08 Jul 2019 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
kidnap
पड़ोसी ने शनिवार को साथी के साथ मिलकर कार में कर लिया था अपहरण
विज्ञापन

दौराला पुलिस पीड़ित से पूछताछ करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम/दौराला(मेरठ)। दिल्ली के समसपुर गांव से शनिवार दोपहर दो दोस्तों ने मिलकर अपने एक साथी का अपहरण कर लिया। उसे देर रात दौराला थाना क्षेत्र के रूहासा के जंगल में ले आए। यहां उसकी हत्या का प्रयास किया। पीड़ित घायल अवस्था में आरोपियों के चंगुल से निकल भागा। कंट्रोल रूम से सूचना पाकर दौराला पुलिस ने पीड़ित को सकुशल बरामद कर लिया। हालांकि आरोपी कार से फरार हो गए। पीड़ित ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

पुलिस के अनुसार दिल्ली के समसपुर खालसा निवासी बृजेश सिंह प्रापर्टी डीलर है। उसने बताया कि शनिवार सुबह गांव के एक व्यक्ति ने अपने साथी के साथ मिलकर घर से बुलाया। उसने गांव के बाहर उसे जरूरी काम से सोनीपत जाने की जानकारी देकर कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी उसे सोनीपत ले गए और वहां घूमाते रहे। पीड़ित का आरोप है कि सायं को आरोपियों ने उसे जबरन शराब पिलाई और नशा होने के बाद उसका अपहरण कर लिया। देर रात दोनों आरोपी उसे लेकर हाईवे से होते हुए रूहासा के जंगल में ले गए। उसने कार रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी देने लगे। इस पर पीड़ित ने पैर से कार का शीशा तोड़ दिया और कूदकर फरार होने का प्रयास किया। इसके चलते आरोपियों ने उसे दबोचा लिया और तमंचों की बटों से उसकी जमकर पिटाई की। विरोध करने पर एक आरोपी ने उसकी कनपटी पर गोली मारने का प्रयास किया। बताया कि गोली मिस होने से उसकी जान बच गई। जिससे वह आरोपियों के चंगुल से निकल भागा। आरोपियों ने उसका पीछा किया परंतु वह जंगल से होता हुआ हाईवे स्थित सकौती गांव के पास जा पहुंचा। वहां पहुंचकर उसने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। हालांकि तब तक आरोपी कार लेकर फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायल का पास एक निजी अस्पताल में उपचार कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जंगल में कांबिंग की परंतु उनका सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

एसओ रितेश कुमार ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया संदिग्ध लग रहा है। पीड़ित से पूछताछ की जा रही है। खुलासे के बाद ही घटना सच्चाई पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed