फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khushi won the gold medal in the Karate competition.

Meerut News: कराटे प्रतियोगिता में खुशी ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 24 Feb 2026 06:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Khushi won the gold medal in the Karate competition.
अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, किया सम्मानित
विज्ञापन

मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज की छात्रा खुशी धामा ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। उनका चयन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। यह लगातार चौथा वर्ष है जब खुशी ने कराटे में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने इसी वर्ष चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी रजत पदक जीता था।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. निवेदिता कुमारी ने खुशी को सम्मानित किया और महाविद्यालय के एक्सीलेंस अवॉर्ड फंक्शन में नकद पुरस्कार देने का आश्वासन भी दिया। क्रीड़ा प्रभारी प्रो. भावना मित्तल ने खुशी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन

कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग ने मंगलवार को छात्राओं के लिए प्रधानमंत्री संग्रहालय और अमृत उद्यान का भ्रमण आयोजित किया। जंतु विज्ञान विभाग के सर्टिफिकेट कोर्स के प्रतिभागियों ने मछली बाजार का भ्रमण किया। प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की मछलियों, उनके पालन-पोषण और प्रजनन के बारे में वैज्ञानिक जानकारी दी गई। उन्होंने सोल, रोहू, सिंघाड़ा और कटला जैसी मछलियों की जानकारी ली। प्रो. कल्पना चौधरी और मंजू सिंह के नेतृत्व में बीएससी तृतीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने इस भ्रमण में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के कंप्यूटर विज्ञान विभाग ने भारतीय ज्ञान प्रणाली और तकनीक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की। डॉ. श्वेता मित्तल ने प्रतियोगिता का संचालन किया। शिक्षा विभाग की टीम-2 ने प्रथम पुरस्कार जीता। मनोविज्ञान विभाग की टीम-1 दूसरे स्थान पर रही। राजनीति विज्ञान विभाग की टीम-7 तीसरे और कंप्यूटर विज्ञान विभाग की टीम-6 को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed