फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   khridari ke liye nikle log to lga jaam

खरीदारी के लिए निकले लोग तो लगा जाम

Wed, 10 Oct 2018 02:08 AM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 10 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
khridari ke liye nikle log to lga jaam
meerut - फोटो : meerut

विज्ञापन
 नवरात्र से एक दिन पहले खरीदारी के लिए बाजारों में ऐसी भीड़ उमड़ी की भीषण जाम लग गया। लोगों को जगह-जगह दोपहर से शाम तक जाम के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर पैदल निकलना भी मुश्किल रहा। बाजारों में सबसे ज्यादा ई रिक्शाओं ने स्थिति बिगाड़ी।

शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर एसपी ट्रैफिक ने सभी टीआई, टीएसआई को निर्देश दिए थे कि त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़ बढ़नी शुरू हो जाएगी। सबसे ज्यादा परेशानी मुख्य बाजारों में होगी, जहां दोपहिया, चार पहिया वाहन और ई रिक्शाओं से व्यवस्था ज्यादा बिगड़ेगी। मुख्य स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई थी, लेकिन पुलिस की यह व्यवस्था भी बेबस हो गई। दोपहर को ही मवाना रोड पर कसेरूबक्सर से लेकर गंगानगर तक जाम की स्थिति बनी रही। लालकुर्ती पैठ बाजार से लेकर जीरो माइल तक भी आड़े तिरछे वहन जाम में फंस गए। जीरो माइल से बेगमपुल तक भी भी भीषण जाम रहा। सड़क पर अवैध तरीके से टेंपो, ई रिक्शा खड़े होने से दो पहिया, चार पहिया और अन्य वाहन भी जाम में फंस गए। सड़क पर फड़, ठेलों ने भी भी व्यवस्था बिगाड़ी। आबूलेन मार्केट, इंदिरा चौक से लेकर हापुड़ अड्डा चौराहा भी जाम की चपेट में रहा। शाम को हापुड़ अड्डा चौराहे से भुमिया पुल, खैरनगर चौपले से खैरनगर बाजार, देहलीगेट चौपला, घंटाघर, सराफा बाजार से लेकर सीओ ब्रह्मपुरी के पुराने ऑफिस तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। गढ़ रोड पर सम्राट पैलेस और नई सड़क शास्त्रीनगर, सेंट्रल मार्केट में भी जाम की स्थिति बनी रही। तेजगढ़ी चौराहे से लेकर मेडिकल कॉलेज तक भी आधा घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed