{"_id":"6a0881c83b6e958c760ffbe4","slug":"khedi-kalas-council-school-was-found-closed-students-returned-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104882-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बंद मिला खेडी कला का परिषदीय स्कूल, लौटे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बंद मिला खेडी कला का परिषदीय स्कूल, लौटे विद्यार्थी
Sat, 16 May 2026 08:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 16 May 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
खेडी कला में स्थित प्राथमिक विद्यालय स्रोत संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात बच्चों के स्कूल में तैनात दो शिक्षक, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए तमाम दावे किए जा रहे हैं लेकिन शिक्षकों की लापरवाही से व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही हैं। विकासखंड हस्तिनापुर के गांव खेड़ी कला स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को स्कूल बंद मिला। जहां पर मात्र सात बच्चों पर दो शिक्षक हैं और दोनों ही नदारद थे। स्कूल पहुंचे विद्यार्थी स्कूल खुलने का इंतजार करके लौट गए।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे स्कूल में जाकर देखा गया तो स्कूल पर ताला लटका मिला और कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। ग्रामीणों से जानकारी लेने पर पता चला कि विद्यालय में तैनात एक शिक्षक आए दिन अनुपस्थित रहते हैं, जबकि दूसरे शिक्षक सप्ताह में दो-तीन दिन स्कूल आते हैं। स्थानीय लोगों से जब स्कूल बंद होने के बारे में पता किया तो उन्होंने बताया कि मास्टर जी ने अमावस्या के कारण स्कूल बंद रखा। बच्चे सुबह स्कूल पहुंचे थे शिक्षकों के इंतजार में लौटे वापस घर लौट गए।
शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार विद्यालय में सात छात्र पंजीकृत हैं और यहां दो शिक्षकों की तैनाती है। इसके बावजूद विद्यालय नियमित रूप से संचालित नहीं हो रहा है। ग्रामीण शेर सिंह व अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षकों की उदासीनता के चलते अभिभावकों का भरोसा सरकारी स्कूलों से उठता जा रहा है, जिससे छात्र संख्या भी नहीं बढ़ पा रही है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की जांच और विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी कमल राज ने बताया कि शनिवार को किसी भी विद्यालय का अवकाश घोषित नहीं था। दोनों शिक्षकों के बिना सूचना अनुपस्थित रहने और स्कूल बंद होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।