{"_id":"69cd330836b3f15d06087aef","slug":"khatu-shyam-gungan-festival-begins-with-nishan-yatra-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104683-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: निशान यात्रा के साथ खाटू श्याम गुणगान महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: निशान यात्रा के साथ खाटू श्याम गुणगान महोत्सव का आगाज
विज्ञापन
हस्तिनापुर में खाटू श्याम गुणगान से पूर्व निशान यात्रा निकालते श्रद्धालु स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के रामलीला ग्राउंड में लाडले खाटू वाले सेवा समिति हस्तिनापुर के तत्वावधान में खाटू श्याम गुणगान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत बुधवार को भव्य निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
निशान यात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान से हुआ, जो कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः वहीं आकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्याम बाबा के जयकारों और भजनों के साथ आगे बढ़ते रहे। पूरे मार्ग में कस्बे के लोगों ने पुष्प वर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने लाल-पीले ध्वज (निशान) लेकर भक्ति भाव से गुणगान किया।
समिति सदस्य सुरेंद्र नारंग ने बताया कि खाटू श्याम बाबा को निशान चढ़ाने की परंपरा उनके महाबलिदान से जुड़ी है। मान्यता है कि उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपना शीश भगवान श्रीकृष्ण को दान में अर्पित किया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम रामलीला मैदान में भव्य खाटू श्याम गुणगान महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें भजन संध्या के माध्यम से श्रद्धालु बाबा का गुणगान करेंगे।