{"_id":"6aa6b3170a1e6c3fc60f3325","slug":"kharkhoda-wins-title-by-defeating-nalpur-meerut-news-c-73-1-smrt1029-108665-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खरखौदा ने नालपुर को हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खरखौदा ने नालपुर को हराकर जीता खिताब
विज्ञापन
खरखौदा में अंत्योदय क्रिकेट महासंघ का ट्रॉफी जीतने के बाद खुशी मनाती खरखौदा की टीम (आयोजक)
अंत्योदय क्रिकेट महासंघ की क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ियों को सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। अंत्योदय क्रिकेट महासंघ की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खरखौदा और नालपुर की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में खरखौदा की टीम ने नालपुर को 42 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबले में खरखौदा टीम के कप्तान ललित त्यागी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। खरखौदा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नालपुर की टीम दबाव में नजर आई और निर्धारित 10 ओवर में 73 रन ही बना सकी। इस तरह खरखौदा ने 42 रन से मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
समापन समारोह में टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाली विभिन्न गांवों की टीमों को क्रिकेट किट वितरित की गई। खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विशाल पवार को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देती हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य बिजौली ऋषि त्यागी, भाजपा जिला महामंत्री फिरे राम, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पोसवाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र त्यागी, खड़खड़ी गांव के प्रधान तथा अंत्योदय फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्विनी त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।