{"_id":"670f0657b7839c526a0ece84","slug":"kharkhoda-mohiuddinpur-road-closed-bijli-bamba-bypass-jam-meerut-news-c-73-1-smrt1029-102998-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर मार्ग बंद, बिजली बंबा बाईपास जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर मार्ग बंद, बिजली बंबा बाईपास जाम
विज्ञापन
मेरठ/खरखौदा। रेलवे ट्रैक की स्थिति सुधारने के लिए खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर मार्ग पर खरखौदा में रेलवे फाटक को पांच दिन के लिए बंद कर दिया गया है। वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। इस मार्ग पर आने वाले गांवों के किसान अपने वाहनों को रेलवे ट्रैक पर निर्माणाधीन अंडरपास से निकाल रहे हैं। वहीं वाहनों की संख्या बढ़ने से बिजली बंबा बाईपास पर जाम के हालत बने रहे।
रेलवे की ओर से खुर्जा-बुलंदशहर रेलवे ट्रैक की स्थिति सुधारने का काम शुरू किया गया है। सबसे पहले बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक को बंद कर मरम्मत की गई थी। अब खरखौदा में मोहिउद्दीनपुर मार्ग पर पड़ने वाले फाटक नंबर-47 सी पर कार्य शुरू हो गया है। यह फाटक मंगलवार सुबह सात बजे बंद कर दिया गया। फाटक 19 अक्तूबर की रात 8 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। मंगलवार सुबह सात बजे फाटक बंद कर दिया गया। यातायात पुलिस ने हापुड़ बॉर्डर से ही भारी वाहनों को वापस वाया मोदीनगर भेज दिया गया। अब हल्के भारी वाहनों को बिजली बंबा बाईपास से निकाला जा रहा है।
खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर मार्ग पर पड़ने वाले गांवों के लोगों का इसी ट्रैक पर फाटक के पास निर्माणाधीन अंडरपास से आवागमन सुचारू है। अंडरपास से स्कूल बस, कार और दुपहिया वाहन आ जा रहे हैं। आसपास के गांव के किसान भी अपने ट्रैक्टर ट्राली इत्यादि सुचारू रूप से निकाल रहे हैं। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए खरखौदा थाने के पास मोहिउद्दीनपुर रोड तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस भी तैनात की गई है।