फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kharch hua nahi rupees

...तो इसलिए चर्चा में है सीओ का नया ऑफिस

Mon, 06 Feb 2017 12:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 06 Feb 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
kharch hua nahi rupees
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कॉरपोरेट लुक जैसा सीओ ब्रह्मपुरी ऑफिस बनाने में पुलिस का एक रुपये तक नहीं लगा। इस ऑफिस को बनाने में करीब दस लाख रुपये का खर्चा हुआ है, जोकि पुलिस को चंदे में मिला। चर्चा है कि चंदा देने वाले लोगों को पुलिस ने खुली छूट दे दी है। यह लाजिमी भी है कि जो पुलिस के ऐशोआराम पर खर्चा करेगा तो उस पर कार्रवाई क्यों होगी।

विज्ञापन

ब्रह्मपुरी में डकैती के बाद बेखौफ बदमाशों ने तांडव मचाया। स्थानीय लोग, व्यापारियों में गुस्सा है कि सीओ ब्रह्मपुरी का ऑफिस घनी आबादी से सारे नियम कानून ताक पर रखकर शहर से बाहर शॉप्रिक्स मॉल के सामने शिफ्ट कर दिया। ब्रह्मपुरी कांड में पुलिस समय से पहुंच जाती तो शायद अभिषेक की जान बच जाती। संवेदनशील इलाके से हटाकर खुले में सीओ का ऑफिस शिफ्ट होने की चर्चा पुलिस विभाग में भी तेजी से फैल रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सीओ ब्रह्मपुरी के नये ऑफिस में चार एसी, दो एलईडी लगाकर शानदार ऑफिस बनाया गया है। इसके निर्माण में करीब दस लाख रुपये का खर्चा होने का आंकलन खुद पुलिस ही कर रही है। लेकिन ऑफिस देखकर लगता है कि इसमें दस लाख रुपये से ज्यादा खर्च हुआ है। कमाल की बात है कि पुलिस विभाग द्वारा एक रुपये भी इस ऑफिस में खर्च नहीं किया। यह बात सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान ने खुद स्वीकार की है कि पैसा पुलिस का नहीं लगा, सारा पैसा बड़े लोगों ने लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कैसे करेंगे कार्रवाई
सीओ ब्रह्मपुरी ऑफिस में कुछ चुनिंदा लोगों ने ही पैसा लगाया है। बिजली का बिल तक पुलिस के नाम नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर बड़े लोग गलती करेंगे, तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कैसे कर पाएगी। कुछ दिनों से चंदा देने वालों पर पुलिस का रहमोकरम चल भी रहा है। जब से सीओ का नया ऑफिस बना है, चंदा देने वालों से पुलिस की गहरी दोस्ती हो गई। इसकी चर्चा भी पुलिस में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed