फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khanpur, Jhabbapuri sanitized

दो पोजेटिव मिलने के बाद गांवों को कोयि सील।

Sat, 11 Apr 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Khanpur, Jhabbapuri sanitized
परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम खानपुर और झब्बापुरी में दो जमातियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दोनों गांव हॉटस्पॉट घोषित किए गए हैं। इन गांवों में 15 अप्रैल तक पूरी तरह सील कर दिया गया। गांवों के सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि ग्राम खानपुर और झब्बापुरी निवासी दो जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गांवों को सील करने के बाद सभी रास्तों पर पुलिस फोर्स तैनात है। दोनों गांवों की मॉनिटरिंग करने के लिए सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया मौजूद रहे। वहीं एसडीएम मवाना ऋषिराज ने शुक्रवार सुबह दोनो गांवों का दौरा किया। मेरठ से आई एक टीम ने मस्जिदों, मदरसों सहित पूरे गांव को सैनिटाइज किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने टीम के साथ परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज में क्वारंटीन जमातियों के स्वास्थ्य की जांच की। वहीं परीक्षितगढ़ में भी लोग दिनभर जमातियों की चर्चा करते रहे। यहां भी लोगों में दहशत बनी हुई है। वहीं खानपुर गांव में कुछ बाहरी लोग आए, लेकिन पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया।
विज्ञापन

सीएचसी में बनाया 10 बेड का वार्ड
दो जमातियों में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी पर 10 बेड का वार्ड बनाया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि यदि कोई भी संक्रमित मिलता है तो उसे यहां भर्ती कराया जाएगा। सीएचसी पर चिकित्सकों की तीन टीम गठित की गई हैं जो 24 घंटे मौजूद रहेंगी। सीओ सदर देहात ने अखिलेश भदौरिया ने कहा कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed