फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khalid Mevati, a student who offered namaz in the university, was arrested and sent to jail

Meerut News: विवि में नमाज पढ़ने वाले छात्र खालिद मेवाती को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sun, 16 Mar 2025 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Khalid Mevati, a student who offered namaz in the university, was arrested and sent to jail
बेगमबाग निवासी युवक ने दर्ज कराया था मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खुले में नमाज पढ़ने के मामले में मुख्यारोपी छात्र खालिद मेवाती और एक विवि के प्रबंधन के खिलाफ गंगानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी खालिद मेवाती को शुक्रवार में गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले विवि तीन सुरक्षाकर्मियों और छात्र को निलंबित कर चुका है।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था। इसमें नमाज पढ़ते हुए 50 के करीब छात्र दिखाई दे रहे थे। वीडियो इंस्टाग्राम पर खालिद मेवाती खालिद प्रधान 302 के अकाउंट से वायरल हुआ था। वीडियो पर आपत्ति जताते हुए हिंदू जागरण मंच के पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। इस मामले में विवि प्रशासन ने कमेटी बनाकर जांच कराई।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के बाद खालिद मेवाती और तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित किया था। विवि की जांच कमेटी ने भी इस मामले में खालिद मेवाती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा था। इस मामले में बेगमबाग के रहने वाले कार्तिक ने दो दिन पहले गंगानगर थाने में तहरीर दी थी। जिसमें उसने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। कार्तिक ने विवि प्रशासन की भूमिका को भी संदिग्ध बताया था। कार्तिक की तहरीर पर गंगानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि खालिद के खिलाफ कार्रवाई की गई है। विवि प्रबंधन की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




सचिन सिरोही को किया नजरबंद

खुले में नमाज पढ़ने के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर हिन्दू जागरण मंच के पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने होली नहीं मनाने की घोषणा की थी। उन्होंने प्रशासन को चेताया था कि यदि मुकदमा दर्ज नहीं होता तो वह मस्जिद के बाहर जाकर हनुमान चालीसा पढ़ेंगे। शुक्रवार सुबह दुल्हैंडी पर सिविल लाइन थाने की पुलिस ने सचिन सिरोही को उनके घर में नजरबंद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article