फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khaki saved two families from breaking up: husband wife had sweets in the police outpost in Mawana Meerut

खाकी ने टूटने से बचाए दो परिवार: चौकी में दंपती ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई, फिर न झगड़ने की खाई कसम

Tue, 03 May 2022 02:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 May 2022 02:17 PM IST
सार

मेरठ के इंचौली थानाक्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को दो परिवारों को टूटने से बचाया। यहां अवैध संबंधों के शक में झगड़ रहे दो दंपती के बीच समझौता कराकर सुलह कराई। इसके बाद दोनों पति पत्नी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।

विज्ञापन
Khaki saved two families from breaking up: husband wife had sweets in the police outpost in Mawana Meerut
एक-दूसरे को मिठाई खिलाते दंपती - फोटो : amar ujala

विस्तार

अवैध संबंधों के शक में 22 साल पुराने रिश्ते में दरार आने लगी। पत्नी ने चौकी में पति की शिकायत की। दंपती के साथ दूसरे परिवार को भी टूटते देख पुलिस ने मध्यस्था निभाई और दोनों परिवार को बैठाकर समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद दंपती ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अपने रिश्ते को टूटने से बचाया।
विज्ञापन


मेरठ के इंचौली थानाक्षेत्र के चिंदौड़ी गांव में एक युवक की 22 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे हैं। इस बीच युवक का गांव निवासी दूसरे धर्म की महिला से प्रेम प्रसंग हो गया। महिला भी शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें :  तस्वीरों में देखें ईद की नमाज : अमन-चैन और तरक्की की दुआ में उठे हाथ, ड्रोन कैमरों से हुई निगरानी, पुलिस-फोर्स तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर दोनों परिवार के दंपती में मनमुटाव होने लगा और रिश्ते टूटने की कगार पर आ गए। सोमवार को अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए महिला का अपने पति से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पीआरवी को मामले की जानकारी दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस दंपती को लावड़ चौकी ले आई। दोनों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए और अलग होने का निर्णय लिया। मासूम बच्चे माता पिता को लड़ते देखते रहे। मासूम बच्चों को देख पुलिस ने मध्यस्था करने का निर्णय लिया और दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने किसी तरह दोनों के विवाद का निपटारा किया। इसके बाद चौकी में ही दंपती ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और भविष्य में कभी भी अलग न होने का निर्णय लिया। 

आमतौर पर खाकी के गलत कार्यों की चर्चा होती है, लेकिन मंगलवार को पुलिस ने मानवीयता का चेहरा दिखाते हुए दो परिवारों को टूटने से बचाया। क्षेत्र में पुलिस की इस कार्यप्रणाली की जमकर सराहना हो रही है।

चौकी प्रभारी प्रवीन चौधरी ने बताया कि दंपती अलग होने का निर्णय बना चुके थे। ऐसे में दोनों परिवार के सात मासूम बच्चों का सवाल था। जिस पर पुलिस ने अहम भूमिका निभाते हुए दोनों परिवारों को टूटने से बचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed