फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khairnagar market will be cleaned in 72 hours, road construction will be done in a month

Meerut News: 72 घंटे में होगी खैरनगर बाजार में सफाई, एक महीने में सड़क निर्माण

Sat, 18 Jan 2025 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Khairnagar market will be cleaned in 72 hours, road construction will be done in a month
मेरठ। खैरनगर में महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के आश्वासन के बाद शुक्रवार दोपहर दवा व्यापारियों का धरना समाप्त हो गया। व्यापारियों को आश्वासन दिया गया है कि 72 घंटे में संपूर्ण बाजार की सफाई कराई जाएगी और एक महीने में हर हाल में सड़क निर्माण कराया जाएगा। खैरनगर को मॉडर्न मार्केट बनाया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने चार घंटे धरने के बाद पुन: बाजार खोल दिया। एक महीने में टेंडर की प्रक्रिया करके सुस्त निगम अधिकारी सड़क का निर्माण कैसे कराएंगे, इसकी भी व्यापारियों में चर्चा रहीं।
विज्ञापन

खैरनगर में 700 दवा व्यापारी और 300 अन्य व्यापारों से जुड़े व्यापारी हैं। टूटी सड़क, जलभराव और गंदगी को लेकर व्यापारियों के द्वारा लंबे समय से शिकायत की जा रही थी। बृहस्पतिवार शाम बाजार में जलभराव होने के कारण व्यापारियों ने शुक्रवार सुबह बाजार बंद कर धरना देने की घोषणा कर दी थी। संयुक्त व्यापार संघ के साथ संयुक्त संघर्ष समिति, होलसेलर रिटेलर कैमिस्ट एसोसिएशन व जिला केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन से जुड़े सभी व्यापारी धरनेे पर सुबह नौ बजे से बैठ गए। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक यानी चार घंटे पूरा खैरनगर बाजार बंद रहा। व्यापारियों की मांग थी कि महापौर और नगर आयुक्त खैरनगर में आकर उनकी समस्या का समाधान करें।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ अजय गुप्ता ने फोन कर महापौर और नगर निगम अधिकारियों को समस्या के विषय में अवगत कराया। महापौर हरिकांत अहलूवालिया, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल मौके पर पहुंचे। संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। कौन सा कार्य कब तक किया जाएगा यह अभी तय हो जाना चाहिए। संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा कि यह पश्चिम उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा बाजार है। यहां के व्यापारियों की जरूरत को नगर निगम को समझना चाहिए। होलसेलर-रिटेलर कैमिस्ट एसोसिएशन महामंत्री घनश्याम मित्तल ने कहा कि जब विकास कार्यों के लिए समय सीमा तय की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मेरठ केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन महामंत्री रजनीश कौशल ने कहा कि हमें कई बार मौखिक आश्वासन मिल चुके हैं लेकिन हमारी समस्याओं का समाधान नहीं होता है। अब अगर आश्वासन के बाद भी समाधान नहीं हुआ तो संयुक्त व्यापार संघ के साथ मिलकर पूरा मेरठ बंद का आह्वान किया जाएगा। दवा व्यापारी इंद्रपाल सिंह ने कहा कि विधायक और निगम अधिकारियों ने कई बार आश्वासन दिया, लेकिन सुधार नहीं हुआ है। महापौर और नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि 72 घंटे में सफाई व्यवस्था बेहतर करेंगे और एक माह में सड़क निर्माण कराएंगे, तब जाकर व्यापारी मानें। इस दौरान ललित गुप्ता अमूल कुमार, सुधीर, अंकुर गोयल, अशोक, सलीम, हेमंत बंसल, राजीव ग्रोवर नरेश, मोईनुद्दीन सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

दवा खरीदने आए लोगों को हुई असुविधा
व्यापारियों ने चार घंटे दुकानें बंद रखी। ऐसे में सरधना, मवाना सहित आसपास के कस्बे से आने वाले लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सरधना से आए अशोक कुमार ने बताया कि बाजार बंद होने के कारण काफी असुविधा हुई है। अब कल दोबारा आना होगा। कंकरखेड़ा से आए देवेंद्र कुमार ने बताया कि यहां आकर पता लगा कि बाजार बंद है। अब कंकरखेड़ा से ही दवा खरीदनी पड़ेगी।


अतिक्रमण हटाएंगे व्यापारी, टूटेंगे चबूतरे
खैरनगर में अतिक्रमण हो रहा है, यह बात महापौर ने व्यापारियों से कही। महापौर बोले कि खैरनगर को मॉडर्न मार्केट बनाना है। इसके चलते अतिक्रमण हटाना जरूरी है। व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने की बात, जिस पर वह राजी हो गए। दुकानों के बाहर बने चबूतरे टूटेंगे, तभी सड़क का निर्माण होगा। महापौर ने कहा कि एक वर्ग के व्यापारी ने खैरनगर की एक गली दिखाई है, जिसमें पानी भरा हुआ था। सफाई और जलभराव की समस्या में निगम की लापरवाही है, लेकिन उसी गली में रास्ते पर अतिक्रमण करके एक मकान भी बना हुआ है। जिसको हटवाने की बात महापौर ने उक्त व्यापारी से कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed