फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   khaatu shyaam sankeertan

Meerut News: मेरा खाटू वाला जब से फ्रेंड हो गया...

Sat, 12 Sep 2026 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
khaatu shyaam sankeertan
15वें श्रावण झूला महोत्सव में देर रात तक भजनों पर झूमे श्याम भक्त
विज्ञापन

सुमित सैनी, ट्विंकल शर्मा, नीरज शर्मा और नितिन गुप्ता ने भजनों से बांधा समां
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कंकरखेड़ा खिर्वा रोड स्थित इशिका फार्म हाउस में श्री श्याम सेवा मित्र मंडल समिति की ओर से 15वां श्रावण झूला महोत्सव अत्यंत भव्य और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। बाबा श्याम के भजनों से सजी इस संध्या ने कंकरखेड़ा धर्मनगरी को मानो असल खाटू धाम में बदल दिया। विदेशी फूलों से सजे भव्य दरबार और महकते इत्र ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया, जहां हजारों श्याम प्रेमी देर रात तक भजनों की धुनों पर झूमते रहे।
भजन संध्या में सुरेश चंद गुप्ता (पहाड़गंज वाले) का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मुंबई से आए वॉयस ऑफ इंडिया विजेता सुमित सैनी ने मेरा खाटू वाला जब से फ्रेंड हो गया जैसे भजन गाकर अपने सुरों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु जमकर थिरके और पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

वहीं दिल्ली की प्रसिद्ध भजन गायिका ट्विंकल शर्मा ने मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे जैसे मधुर भजन पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छोटा खाटू धाम मेरठ के नीरज शर्मा ने हारा हूं बाबा, बस तेरा सहारा है और मंच संचालक व गायक नितिन गुप्ता ने अपने भजनों से भक्तों में भारी उत्साह भरा। महोत्सव में मेरठ के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और हापुड़ समेत आसपास के जिलों से हजारों भक्त पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी और कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का आगाज किया। विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, छोटा खाटू धाम के संस्थापक अनिल शर्मा गोल्डी, भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष अमित गर्ग मूर्ति और चिराग गुप्ता मौजूद रहे।

सेवा और व्यवस्थाओं में इनका रहा योगदान
दरबार सज्जा पूर्व पार्षद राजेश खन्ना, प्रसाद सेवा अमित गुप्ता, शृंगार सेवा शशांक जिंदल और सवामणि भोग की सेवा अर्चित सिंघल ने संभाली। इसके अलावा तरुण तनेजा, दिनेश उप्पल, अनिल वर्मा, नीरज गोयल, प्रदीप तोमर और प्रभात गुप्ता ने स्वागत व्यवस्था की कमान संभाली। आयोजन में समिति अध्यक्ष विनोद सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक बंसल, महामंत्री प्रवीण गुप्ता और कोषाध्यक्ष रामपाल गुप्ता का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed