फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kerala Governor Arif Mohammad Khan said Time to celebrate Draupadi Murmu candidature

Arif Mohammad Khan: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले- द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का जश्न मनाने का समय

Fri, 24 Jun 2022 07:49 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 24 Jun 2022 07:49 PM IST
सार

केरल के राज्यपाल ने कहा कि हमारी संस्कृति की पहचान हमारी आत्मा से है। इंसान के अंदर संभावनाएं अनंत हैं। द्रोपदी मुर्मू की उम्मीदवारी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के नारे को अऩुवादित करना है।

विज्ञापन
Kerala Governor Arif Mohammad Khan said Time to celebrate Draupadi Murmu candidature
Prayagraj News : एनसीजेडसीसी में आयोजत यंग लॉयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में मौजूद केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शुक्रवार को उद्यमी अजय गुप्ता के आवास पर पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजग की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को प्रेरणादायक शख्सियत बताया। उन्होंने कहा द्रोपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का जश्न मनाने का समय है। क्योंकि आने वाले समय में झोपड़ी में पैदा होने वाली बच्ची भारत की राष्ट्रपति बनेगी। देश के आदिवासी समाज की सक्षम महिला हैं द्रोपदी मुर्मू।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  ये एक ऐसा फैसला है जिसका जश्न सभी को मनाना चाहिए। उनकी सेवा का लंबा रिकॉर्ड हैं। वो टीचर रही हैं। विधायक, मिनिस्टर रही हैं। झोपड़ी में पैदा होने वाली एक बच्ची जुलाई महीने में भारत की राष्ट्रपति होंगी।
विज्ञापन


केरल के राज्यपाल ने कहा कि हमारी संस्कृति की पहचान हमारी आत्मा से है। इंसान के अंदर संभावनाएं अनंत हैं। द्रोपदी मुर्मू की उम्मीदवारी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के नारे को अऩुवादित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निपथ योजना पर कुछ लोगों के कथित विरोध को लेकर आरिफ मोहम्मद ने कहा कि हर किसी को लोकतंत्र में अपनी बात कहने का अधिकार है। लेकिन हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना लोकतंत्र के साथ विश्वासघात है। फैसले हिंसा के माध्यम से नहीं होंगे। उन लोगों को खुद अहसास नहीं है।


खान ने यूपी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि शांति व्यवस्था कायम करना सरकार का कार्य है और हर सरकार का फर्ज है कि शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए।

रटौल के आम के मुरीद हैं आरिफ मोहम्मद खान

केरल के गर्वनर मेरठ-बागपत में होने वाले रटौल आम के भी मुरीद नजर आए। आरिफ मोहम्मद ने कहा कि रटौल की खुशबू और यहां के लोगों का प्यार उन्हें खींच लाता है। ये मैंगो बेल्ट है और उन्होंने भी पांच साल पहले रटौल के 14 पेड़ लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed