फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kept taking money and giving fake receipts, did not deposit it in the bank

Meerut News: रुपये लेकर देता रहा फर्जी रसीद, बैंक में जमा नहीं किए

Tue, 18 Nov 2025 07:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 18 Nov 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Kept taking money and giving fake receipts, did not deposit it in the bank
वार्ड आया ने गांव के ही युवक के खिलाफ दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन

आरोपी ने ही खुलवाया था जीरो बैंलेंस पर खाता
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। शोभापुर निवासी वार्ड आया का गांव के ही युवक ने जीरो बैलेंस पर खाता खुलवाया। बैंक में जमा करने के लिए हर महीने सात हजार रुपये लेकर फर्जी रसीद देता रहा। जरूरत पड़ने पर महिला बैंक से रकम निकालने गई तो पता चला कि उसके खाते में कोई रकम जमा नहीं कराई गई। वार्ड आया ने 3.50 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हाईवे स्थित शोभापुर गांव निवासी महिला संतोष ने सोमवार को थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि वह एक अस्पताल में वार्ड आया है। वर्ष 2020 में उसने अपने गांव के ही आरोपी सचिन के कहने पर इलाहबाद बैंक में जीरो बैलेंस खाता खुलवाया था। 2023 में आरोपी ने संतोष से कहा कि वह इलाहबाद बैंक का अभिकर्ता बन गया है। उसके कहने पर संतोष ने आरोपी के पास प्रतिमाह के हिसाब से साढ़े सात हजार रुपये जमा करने शुरू कर दिए। सचिन उसे रसीद भी देता रहा। संतोष का आरोप है कि जुलाई 2025 में संतोष बैंक से धनराशि निकालने के लिए गई तो पता चला कि सचिन ने उसके खाते में कोई पैसा जमा नहीं कराया। उसे दी गई रसीद भी फर्जी थी। उसने सचिन से इस बारे में पूछा तो उसने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। संतोष ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि केस दर्ज कर दिया गया है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed