फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Keep working with patience in the party, the party does not disappoint anyone: Bhupendra Singh

पार्टी में संयम से काम करते रहो, पार्टी किसी को निराश नहीं करती : भूपेंद्र सिंह

Tue, 16 Sep 2025 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Keep working with patience in the party, the party does not disappoint anyone: Bhupendra Singh
मोदीपुरम। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी में संयम से काम करते रहो, पार्टी किसी को निराश नहीं करती है। पार्टी सभी का ध्यान रखी है और संगठन को सर्वोपरि मानकर काम करती है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मंगलवार की शाम को रुड़की रोड स्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह के आवास पर पहुंचे। वहां पर उनका बुके और शॉल ओढाकर स्वागत किया गया। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा पार्टी एक-एक कार्यकर्ता का सम्मान करती है। उन्होने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार देश और प्रदेश हित में काम कर रही है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन विमल शर्मा, मुजफ्फरनगर कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन रामनाथ, बीना वाधवा, उमेश त्यागी, प्रदीप त्यागी, ठाकुर दिनेश, डॉ. ओपी तोमर, नरेश तोमर, मदनपाल सिंह, संजय, बॉबी, मोहित कौशिक, टीटू धंजू, अवध प्रताप, बिल्लू, तुलसी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed