फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kayastha community worshipped Chitragupta

Meerut News: कायस्थ समाज ने चित्रगुप्त का पूजन किया

Thu, 23 Oct 2025 07:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Kayastha community worshipped Chitragupta
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित कायस्थ भवन कायस्थ समाज की ओर से भगवान चित्रगुप्त का विधिविधान से पूजन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष आनंद कुमार जौहरी ने बताया कि पद्म पुराण के अनुसार कायस्थ महापरिवार के पितामह चित्रगुप्त का प्रादुर्भाव ब्रह्मा जी की तपस्या से हुआ। ब्रह्मा ने कहा कि तुम काया से उत्पन्न हुए और काया में स्थित थे। इस कारण तुम्हारा वंश कायस्थ नाम से विख्यात होगा। तुम चित्र में गुप्त स्थित थे। अब तुम्हें चित्रगुप्त के नाम से पुकारा जाएगा।
जौहरी ने बताया कि चित्रगुप्त को शुभ-अशुभ कार्यों का लेखा-जोखा रखने की जिम्मेदारी दी गई। कायस्थों के परम पिता माने जाने वाले भगवान चित्रगुप्त जी यम लोक में मनुष्यों के कार्यों का लेखा जोखा रखते हैं। इस अवसर कायस्थ के महाशस्त्र कलम दवात एवं भगवान चित्रगुप्त का पूजन किया गया। इस अवसर पर शचिंद्र मोहन भटनागर, एमएम जौहरी, राजेंद्र पाल सक्सेना, बीके रावत, प्रवीन रावत, अजय कुमार भटनागर, ज्ञानेंद्र सक्सेना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

बंगाली समाज ने की श्री श्यामा काली की पूजा
- स्वामीपाड़ा स्थित वैश्य धर्मशाला में बंगाली डायमंड कारीगर समिति की ओर से श्री श्यामा काली का पूजन किया गया। प्रधान कमल दास ने बताया कि यह आयोजन 24 अक्तूबर तक किया जाएगा। पूजन सुबह और शाम को हुआ। इस अवसर पर देवी मां का गुणगान हुआ। पूजन में प्रदीप मंडल, लक्ष्मण चौधरी, अमित सामंत, शैलेन पाल, शंकर चौधरी, रंजीत पात्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को किया आमंत्रित किया
- सदर भैसाली मैदान में संत श्री चिन्मयानंद बापू की ओर से 24 से 31 अक्तूबर तक श्रीमद्भागवत कथा होगी। समाजसेवी हर्ष गोयल ने बताया कि नोएडा में विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट शाखा मेरठ की टीम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर सरकार, देवकीनंदन ठाकुर और कन्हैया मित्तल को भागवत कथा के लिए बापूजी के साथ आमंत्रित किया गया।

सिख समुदाय ने गुरु गद्दी पर्व मनाया
- गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापरनगर में गुरु ग्रंथ साहिब का गुरु गद्दी पर्व मनाया गया। हजूरी रागी भाई प्रीतम सिंह ने भी शबद गायन किया। बाल कीर्तनी जत्थे ने शबद गायन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरुद्वारा लालकुर्ती से जोगेंद्र सिंह ने भी कीर्तन किया। दिल्ली से आए हरप्रीत सिंह ने गुरु की महिमा बताई। इस अवसर पर रणजीत सिंह जस्सल, रणजीत सिंह नंदा, चरनप्रीत सिंह, जसबीर सिंह नैय्यर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed