फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kavya Bhati will showcase Indian culture in Indonesia

Meerut News: काव्या भाटी इंडोनेशिया में बिखेरेंगी भारतीय संस्कृति का जलवा

Thu, 16 Apr 2026 07:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Kavya Bhati will showcase Indian culture in Indonesia
सरधना। काव्या भाटी। परिजन
- मिस कल्चर इंटरनेशनल 2026 के लिए हुई रवाना, मिस सुप्रीमेसी इंडिया 2025 का खिताब जीत चुकी हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। गांव कपसाड़ की बेटी काव्या भाटी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। उन्हें मिस कल्चर इंटरनेशनल 2026 के लिए आधिकारिक रूप से चुना गया है। यह प्रतियोगिता जून 2026 में इंडोनेशिया में आयोजित होगी।
काव्या इससे पहले मिस सुप्रीमेसी इंडिया 2025 का खिताब जीत चुकी हैं। वह अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए जानी जाती हैं। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के साथ-साथ देश के लिए भी गर्व का विषय है। मां छवि भाटी ने बताया कि काव्या को इस मुकाम तक पहुंचाने में सुप्रीमेसी टैलेंट्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संस्था द्वारा दिए गए प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी ने उन्हें इस प्रतियोगिता के लिए सक्षम बनाया है।
विज्ञापन

काव्या ने अपने चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी है। उनका उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपराओं और महिलाओं की शक्ति को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है। मिस कल्चर इंटरनेशनल प्रतियोगिता सांस्कृतिक विविधता, वैश्विक एकता और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने वाला मंच है, जिसमें विभिन्न देशों के प्रतिभागी अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed