मेरठ। योगांजलि की मासिक सभा शनिवार को अलेक्जेंडर क्लब में आयोजित की गई। इसमें योग क्रियाओं की उपयोगिता बढ़ाई गई। वहीं, दीपावली उत्सव की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान गेम्स भी खेले गए। इस दौरान दिवाली बंपर विजेता कविता अग्रवाल रहीं। अन्य विजेताओं में अंजू भाटिया, एकता, शशि, रीता भाटिया, मीना अग्रवाल, नेहा भाटिया, कुलदीप, प्रतिभा, ज्योति, कंवल, भावना, गुरमीत, तृप्ता, मीनू चोपड़ा, उमंग और प्रिया शामिल रहीं। कार्यक्रम में सर्दी के मौसम में सेहत का ध्यान रखने, वजन को नियंत्रित करने और योग एवं ध्यान के माध्यम से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जागरूक किया गया। दिवाली बंपर विजेता सभा में रेनू और विंकी ने पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में संगीता, रंजना, गुरजीत, सत्विन्दर, रूपा सहित अन्य का सहयोग रहा। संवाद