फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kashvi selected for Khajuraho Dance Festival

Meerut News: खजुराहो नृत्य समारोह के लिए काशवी का चयन

Sun, 22 Feb 2026 07:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 22 Feb 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Kashvi selected for Khajuraho Dance Festival
मेरठ। बाल कत्थक नृत्यांगना काशवी अग्रवाल का चयन 52वें खजुराहो नृत्य समारोह में कत्थक नृत्य प्रस्तुति के लिए किया गया है। संस्कृति मंत्रालय, मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें यह अवसर प्रदान किया है। काशवी पीएल शर्मा स्थित संगीतायन इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की छात्रा हैं। वे कत्थक नृत्यांगना डॉ. भावना ग्रोवर के सानिध्य में कत्थक नृत्य की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। काशवी ने विभिन्न मंचों पर अपनी कत्थक नृत्य की प्रस्तुतियां दी हैं। वर्ष 2025 में काशवी ने उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की राज्य स्तरीय कत्थक प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वह दो वर्षों से देश के अन्य प्रतिष्ठित मंचों पर भी कत्थक नृत्य की प्रस्तुतियां दे रही हैं। उनकी गुरु डॉ. भावना ग्रोवर, पिता आशीष अग्रवाल और माता सोनल अग्रवाल ने काशवी को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed