फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kashmiris leave Uttar Pradesh or else ... place-space hoardings in the city

कश्मीरियों से संबंधित विवादित पोस्टर लगाने वाले अमित जानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 22 Apr 2017 12:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sat, 22 Apr 2017 12:35 PM IST
सार

सिरफिरे ने दी धमकी- कहा कश्मीरियों उप्र छोड़ो वरना..., उप्र नव निर्माण सेना के अमित जानी ने एनएच 58 बाइपास पर लगाए कई होर्डिंग,  कश्मीरियों के खिलाफ शहर में लगाए आपत्तिजनक होर्डिंग, अमित जानी पहले भी रह चुके हैं विवादों में

विज्ञापन
Kashmiris leave Uttar Pradesh or else ... place-space hoardings in the city
शहर में लगाए गए होर्डिंग

विस्तार

मेरठ में एनएच 58 बाइपास पर वेदव्यासपुरी के सामने विवादित पोस्टर लगाने वाले अमित जानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने विवादित पोस्टर भी हटा दिये है। धारा 153 बी और धार्मिक भावनाओं को ठोस पहुंचाने के आरोप में परतापुर थाने में केस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


बता दें कि कश्मीरियों के खिलाफ उप्र नव निर्माण सेना संस्थापक अमित जानी ने बृहस्पतिवार को आपत्ति जनक होर्डिंग लगाए थे। इनमें साफ चेतावनी लिखी गई है कि कश्मीरियों उत्तर प्रदेश छोड़ो वरना...। इतना ही नहीं, इन होर्डिंग के फोटो सोशल मीडिया पर भी लगातार वायरल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अमित जानी इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की प्रतिमा तोड़ने के आरोप में वह पहली बार विवादों में आए। मामला इतना तूल पकड़ गया था कि तत्काल ही यूपी की सपा सरकार को मायावती की नई प्रतिमा लगवानी  पड़ी थी।  इसके अलावा दिल्ली में पुलिस ने एक बस में असलाह पकड़े  थे। साथ में पकड़े गए युवकों ने बताया था कि उन्हें अमित जानी ने दिल्ली के छात्र नेता कन्हैया की हत्या की सुपारी दी है। साथ में चिट्ठी  भी बरामद हुई थी। अब एनएच 58 पर वेदव्यासपुरी के सामने होर्डिंग लगाकर वे फिर से विवादों में हैं। सोशल मीडिया पर भी इसके फोटो वायरल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि भारतीय सेना पर पत्थर मारने वाले कश्मीरियों का बहिष्कार किया जाएगा। हालांकि फेसबुक पर अमित कह रहे हैं कि जिन कार्यकर्ताओं ने यह होर्डिंग लगाए हैं उन्हें बता दूं कि तीन माह तक कश्मीरियों के विरोध में आंदोलन चलेगा। उनसे व्यवहार, व्यापार, सलाम सब बंद रहेगा और आंदोलन में हिंसा नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरफिरे ने दी धमकी- कहा कश्मीरियों उप्र छोड़ो वरना..., उप्र नव निर्माण सेना के अमित जानी ने एनएच 58 बाइपास पर लगाए कई होर्डिंग,  कश्मीरियों के खिलाफ शहर में लगाए आपत्तिजनक होर्डिंग, अमित जानी पहले भी रह चुके हैं विवादों में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed