फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kashmiri youth beats wife, throws her out of the house

Meerut News: कश्मीरी युवक ने पत्नी को पीटा, घर से निकाला बाहर

Mon, 13 Apr 2026 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Kashmiri youth beats wife, throws her out of the house
रेलवे रोड थाना क्षेत्र के शांतिनगर निवासी महिला का निकाह कश्मीरी युवक के साथ हुआ। आरोप है कि कश्मीरी युवक ने 19 साल की बेटी समेत महिला को घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शांतिनगर निवासी नसीमा ने बताया कि बीस साल पहले उसकी शादी कश्मीर के कुंजीपुर पूछल मस्जिद के पास निवासी गुलाम हसन से हुई थी। दोनों के एक 19 साल की बेटी है। नसीमा ने आरोप लगाया कि पति के कुछ समय से पड़ोस में एक महिला के यहां आना जाना है। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। आरोपी पति ने घर का खर्चा, सामान भी देना बंद कर दिया। 11 फरवरी को आरोपी पति ने मारपीट कर उसे बेटी समेत घर से निकाल दिया। पहले तो पीड़िता ने रेलवे रोड थाने में तहरीर दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद एसपी सिटी के आदेश के बाद रेलवे रोड पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed