फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Karnaval youth dies under suspicious circumstances in Cambodia

कंबोड़िया में करनावल के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 10 Jun 2025 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Karnaval youth dies under suspicious circumstances in Cambodia
सरूरपुर (मेरठ)। कंबोडिया में नौकरी करने गए कस्बा करनावल निवासी तनिष्क (20) पुत्र विपिन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर परिजन विदेश पहुंचे और युवक का शव को लेकर लौट आए।
विज्ञापन

कस्बा करनावल निवासी तनिष्क करीब आठ महीने पहले कंबोड़िया में नौकरी करने के लिए गया था। गत सोमवार की रात उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। कंपनी में उसके साथ काम करने वाले युवकों ने उसे पास ही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घाेषित कर दिया। युवक के साथियों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों दी। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजन विदेश पहुंचे और वहां पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार को शव लेकर अपने करनावल पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तनिष्क दो भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते उसने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। उसके पिता किसान हैं। पिता का आर्थिक बोझ दूर करने व छोटे भाई को अच्छी पढ़ाई कराने के लिए उसने कंबोडिया में नौकरी करने का फैसला किया था। युवक की मौत से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed