{"_id":"671c1e68bc52bdfaf903d4c4","slug":"karnataka-police-raid-on-highway-dhaba-murderer-caught-laward-news-c-42-1-smrt1030-102903-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हाईवे के ढाबे पर कर्नाटक पुलिस का छापा, हत्यारोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हाईवे के ढाबे पर कर्नाटक पुलिस का छापा, हत्यारोपी को पकड़ा
विज्ञापन
दौराला। दिल्ली-दून हाईवे पर सकौती स्थित एक ढाबे पर सादी वर्दी में पहुंची कर्नाटक पुलिस ने एक हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया। ढाबा संचालक की कर्नाटक पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कर्मचारियों ने स्थानीय पुलिस के आने पर ही युवक को ले जाने की बात कही। सूचना पर पहुंची सकौती पुलिस ने मामले की जानकारी ली और पूछताछ के बाद कर्नाटक पुलिस के साथ हिरासत में लिए आरोपी को भेज दिया।
सकौती चौकी इंचार्ज अजीत सिंह ने बताया कि कर्नाटक में लगभग 50 दिन पहले एक युवक की हत्या कर शव को उसकी ही कार में जला दिया गया था। इस मामले में मृतक की पत्नी के प्रेमी हरियाणा निवासी अंकुर का नाम प्रकाश में आया था। तभी से कर्नाटक पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
आरोपी हरिद्वार में एक ट्रेवल्स एजेंसी पर चालक की नौकरी करता है। कर्नाटक पुलिस लोकेशन के आधार पर हत्यारोपी का पीछा कर रही थी। पुलिस ने सकौती स्थित शिवा एसी ढाबे पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और छापा मारा। सादी वर्दी में पहुंची पुलिस ने आरोपी अंकुर को पकड़ लिया। ढाबा कर्मचारियों की इस दौरान पुलिस से नोकझोंक हुई। इस पर हंगामे की स्थिति बन गई। कर्नाटक पुलिस के दरोगा चंद्रशेखर ने बताया कि सकौती पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई। कर्नाटक पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।