फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Karate training provided to women.

Meerut News: महिलाओं को दिया कराटे का प्रशिक्षण

Fri, 21 Aug 2026 09:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Karate training provided to women.
मेरठ। इनर व्हील क्लब ऑफ मेरठ की महिलाओं नं शुक्रवार को मेक एकेडमी ऑफ कराटे, मंगल पांडे नगर में निशुल्क कराटे और आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को विषम परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा के लिए जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकें सिखाई गईं। इन तकनीकों से महिलाओं में आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया। प्रशिक्षण में देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर और महासचिव नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ क्लब के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे। कराटे प्रशिक्षक सेंसेई सूरजमल और उनकी सहयोगी टीम ने महिलाओं को आवश्यक तकनीकें सिखाईं। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता और आत्मरक्षा कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed