फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Karan Sharma bought by Mumbai Indians for 50 lakhs

Meerut News: कर्ण शर्मा को 50 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा

Mon, 25 Nov 2024 08:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:01 AM IST
विज्ञापन
Karan Sharma bought by Mumbai Indians for 50 lakhs
कर्ण शर्मा
मेरठ। समीर के बाद मेरठ के कर्ण शर्मा की भी बोली लगी। उन्हें मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदकर अपने दल में शामिल किया। कर्ण शर्मा ने मात्र 8 साल की उम्र से ही एकेडमी में क्रिकेट के गुर सीखने शुरू कर दिए थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर के साथ साथ क्रिकेट के विभिन्न प्लेटफार्म पर बेहतर मुकाम हासिल कर आज भी क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। पिछले आईपीएल सत्र में वह आरसीबी का हिस्सा थे। अब उन्हें मुंबई ने खरीदा है। घरेलू क्रिकेट में वह रेलवे से खेल रहे हैं। कर्ण शर्मा को सबसे पहले 2009 के आईपीएल सीजन में आरसीबी ने ही अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद वो 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल विनिंग टीम का हिस्सा रहे और 2017 में टाइटल जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम का भी वो हिस्सा रहे।इसके बाद वो सीएसके की टीम में गए। जहां पर उन्होंने टीम के साथ 2018 और 2021 की आईपीएल ट्रॉफी जीती। इसके बाद आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में 50 लाख रुपये की कीमत पर कर्ण शर्मा को आरसीबी ने अपने साथ जोड़ा। अब वह मुंबई से जुड़े हैं। उनके पिता विनोद शर्मा बताया कि कर्ण शर्मा में क्रिकेट के प्रति शुरू से ही जुनून था। उन्होंने उनके मुंबई में जाने पर खुशी जताई है। कर्ण बाएं हाथ के स्पिनर हैं और बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed