फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   karamchari ki maut par baval

कर्मचारी की मौत पर बवाल

Tue, 21 Jun 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jun 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
karamchari ki maut par baval
रिठानी में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
 दिल्ली रोड पर एक फैक्ट्री का टॉवर गिरने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। गुस्साए कर्मियों ने शव नहीं उठने दिया और फैक्ट्री में पथराव कर तोड़फोड़ की। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर रिठानी में दो फैक्ट्रियां कनोहर इलेक्ट्रिकल लि. और शारदा एक्सपोर्ट बराबर-बराबर हैं। सोमवार दोपहर शारदा एक्सपोर्ट में काम करने वाला कर्मचारी राजेश (32) लंच के बाद करीब ढाई बजे फैक्ट्री में आया था। इस बीच कनोहर इलेक्ट्रिकल लि. फैक्ट्री की छत पर लगा इंटरनेट टॉवर टूटकर शारदा एक्सपोर्ट फैक्ट्री परिसर में गिर गया। इसकी चपेट में आकर राजेश की मौत हो गई। यह देख फैक्ट्री के सैकड़ों कर्मचारी भड़क गए और मुआवजे की मांग को लेकर कनोहर फैक्ट्री के बाहर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान कुछ कर्मियों ने कनोहर फैक्ट्री में घुसने की कोशिश की तो सिक्योरिटी गार्ड ने दरवाजे नहीं खोले। इससे गुस्साए कर्मियों ने फैक्ट्री पर पथराव शुरू कर दिया। गेट पर लगी खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। बाद में मृतक के एक रिश्तेदार सहित कुछ कर्मचारी और दोनों फै क्ट्रियों के जिम्मेदार लोगाें में वार्ता हुई। शारदा एक्सपोर्ट कंपनी के अधिकारी अजय चौधरी ने बताया कि कनोहर फैक्ट्री पांच लाख की आर्थिक मदद देने को तैयार हैं। हमारी कंपनी के मालिक बाहर हैं। उनके लौटने के बाद उनकी कंपनी भी परिवार की हर संभव मदद करेगी। इसके बाद कर्मी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद में रहता है परिवार
राजेश पुत्र आशाराम इलाहाबाद के गांव भीटी का रहने वाला है। फैक्ट्री में काम करने वाले उसकी मौसी के लड़के विनोद ने बताया कि राजेश के परिवार में उसकी पत्नी, दो बेटी और एक बेटा है। तीनों बच्चे छोटे हैं। परिवार इलाहाबाद ही रहता है।

पुलिस को घेरा
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस का कर्मचारियों ने घेराव कर दिया। कहा, कनोहर फैक्ट्री वालों की लापरवाही से ही राकेश की मौत हुई है। जब तक पीड़ित परिवार को मुआवजे का आश्वासन नहीं मिलता जब तक शव नहीं उठने दिया जाएगा।

वार्ता से दूर रही पुलिस
पुलिस ने दोनों फैक्ट्रियों के जिम्मेदार लोगों से पीड़ित पक्ष से बात कर मसला सुलझाने को कहा। इसके बाद मृतक के मौसी के लड़के विनोद आदि की मौजूदगी में दोनों फै क्ट्रियों के जिम्मेदार लोगों की वार्ता हुई, लेकिन वार्ता से पुलिस ने दूरी बनाए रखी।

गार्ड ने तानी बंदूक
हंगामे के दौरान दोनों फैक्ट्रियों के कर्मचारी आमने-सामने आ गए। सिक्योरिटी गार्डों ने तोड़फोड़ कर रहे कर्मचारियों पर बंदूक तान दी। फैक्ट्री की लेबर भी डंडे लेकर आ गई। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया।


कानून हाथ में मत लो
तोड़फोड़ कर रहे कर्मचारियों से पुलिस ने कहा कि वह कानून को हाथ में न लें। पीड़ित पक्ष के साथ सबकी हमदर्दी है और उनके साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। यदि आप बवाल करेंगे तो मुकदमा झेलना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed