Meerut: कपसाड़ कांड में आज अहम दिन, आरोपी पारस की उम्र पर होगी सुनवाई, पेश किए जाएंगे शैक्षिक प्रमाण पत्र
कपसाड़ कांड में आज अहम दिन, आरोपी पारस की उम्र पर कोर्ट में आज सुनवाई होगी। शैक्षिक प्रमाण पत्र कोर्ट के समक्ष पेश किए जाएंगे।
विस्तार
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुए चर्चित रूबी अपहरण और उसकी मां सुनीता की निर्मम हत्या के मामले में आरोपी पारस सोम की उम्र को लेकर आज अदालत में अहम सुनवाई होगी। इस सुनवाई पर यह तय होगा कि आरोपी पर बालिग या नाबालिग के तौर पर कार्रवाई होगी।
शैक्षिक प्रमाण पत्र होंगे पेश
वादी पक्ष के अधिवक्ता की ओर से आरोपी की उम्र को लेकर कक्षा चार का शैक्षिक प्रमाण पत्र अदालत में पेश किया जाना है। पिछली सुनवाई में अधिवक्ता ने दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए दो दिन का समय मांगा था, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने अंतिम मौका देते हुए सात फरवरी की तारीख तय की थी।
यह भी पढ़ें: Cyber Fraud: सावधान! शादी का कार्ड डाउनलोड करना भी पड़ सकता है भारी, APK फाइल कर सकती है खाता खाली
8 जनवरी को हुई थी सनसनीखेज वारदात
यह दिल दहला देने वाली घटना 8 जनवरी को कपसाड़ गांव में हुई थी। आरोप है कि पारस सोम ने गांव की किशोरी रूबी का अपहरण कर लिया था। विरोध करने पर उसकी मां सुनीता पर फरसे से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
जिला कारागार में बंद आरोपी
मामले में आरोपी पारस सोम वर्तमान में जिला कारागार में बंद है। आज की सुनवाई को इस केस के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।