फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kapil Kant became the selector of the state school hockey competition

कपिल कांत बने प्रदेशीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के चयनकर्ता

Tue, 09 Sep 2025 07:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
Kapil Kant became the selector of the state school hockey competition
मेरठ। भराला स्थित बीपी इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक और पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कपिल कांत को प्रदेशीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग का मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन झांसी में 9 से 15 सितंबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पूर्व भी कपिल कांत पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश हॉकी टीमों के चयनकर्ता के रूप में कार्य करते आ रहे हैं। पिछले वर्ष की 2024-25 की अंडर 14 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भोपाल में कपिल कांत द्वारा चयनित टीम ने रजत पदक प्राप्त किया था। टीम के कोच भी कपिल कांत थे। कपिल कांत हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी होने के साथ-साथ स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के फील्ड ऑफिसर भी हैं और कई नेशनल प्रतियोगिताओं में फील्ड ऑफिसर की भूमिका निभा चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर बीपी इंटर कॉलेज भराला के प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह, मंडल क्रीड़ा प्रभारी सुषमा यादव, हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह, तरुणिका ढाका ने बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed