फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra: This time DJ Amar, Dhadkan, Sarajan and Ravana will not come

कांवड़ यात्रा: इस बार नहीं आएंगे डीजे अमर, धड़कन, सारजन और रावण... कसाना को टक्कर देगा डीजे राजन

Thu, 03 Jul 2025 08:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 03 Jul 2025 08:36 PM IST
सार

DJ competition in Kanwar Yatra: मेरठ के मास्टर शेफ अमित ने इंग्लैंड से ही डीजे राजन कोठारी की बुकिंग करा ली थी। इस डीजे की कांवड़ यात्रा में ले जाने की कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। सभी डीजे 13 जुलाई को हरिद्वार पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Kanwar Yatra: This time DJ Amar, Dhadkan, Sarajan and Ravana will not come
कांवड़ यात्रा में डीजे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Meerut News: इस बार डीजे कांवड़ प्रतिस्पर्धा में अयोध्या का राजन कोठारी फोल्डिंग डीजे सभी का फेवरेट हो गया है। इस डीजे में 44 स्पीकर, 45 वूफर के अलावा मॉनिटर, 150 लाइट और अन्य एसेसरीज लगाई जाएंगी। डीजे के तैयार होने के बाद एक करोड़ रुपये का खर्च बैठेगा। ज्यादातर डीजे 12 जुलाई तक हरिद्वार पहुंच जाएंगे, लेकिन यह डीजे 15 जुलाई को हरिद्वार पहुंचेंगे। 
विज्ञापन

लेखानगर निवासी आशु ने बताया कि इस डीजे को मेरठ के मास्टर शेफ अमित ने इंग्लैंड से बुक किया है। अमित ने बताया कि इंग्लैंड से आकर दूसरी बार कांवड़ यात्रा में शामिल होंगे। उनकी टीम में रजबन, रोहटा रोड, जवाहरनगर, मोदीपुरम में 30 से अधिक युवक हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवरात्रि 23 जुलाई की है। हालांकि हरिद्वार से हरियाणा, राजस्थान, झारखंड जाने वाले कांवड़िया चल दिए हैं। शहर में रुड़की रोड, दिल्ली रोड और बाईपास पर सुबह और शाम को कांवड़िया दिख रहे हैं। इसके अलावा कांवड़ यात्रा को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। 
इस बार विभिन्न प्रदेशों से 6 बड़ी डीजे कांवड़ की बुकिंग हुई। इस बार पूर्व में बुक हुए डीजे रावण, सारजन, अमर और धड़कन मेरठ में नहीं आ रहे हैं। डीजे संचालकों को डीजे न लेकर जाने की हिदायत पुलिस द्वारा दी गई है। इसमें 12 फीट तक ऊंचाई, 14 फीट चौड़ाई, धीमी आवाज और फिल्मी, जाति संबंधी और राजनैतिक गाने नहीं बजाए जाएंगे।
 
विज्ञापन

कोलकाता का पावर म्यूजिक करेगा धमाल
कोलकाता का पावर म्यूजिक 8 जुलाई को मेरठ और 12 को हरिद्वार पहुंचेगा। इस डीजे को ब्रह्मपुरी, सराय लाल दास और बागड़िया के युवक ला रहे हैं। इसके अलावा झारखंड से 9 जुलाई को पंकज डीजे भी मेरठ पहुंच जाएगा। यह भी 12 जुलाई को हरिद्वार पहुंच जाएगा। इस डीजे को सदर, शास्त्रीनगर और कबाड़ी बाजार शिव चौक के युवक ला रहे हैं। सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र इस बार फोल्डिंग डीजे राजन कोठारी बन गया है।
 

डीजे कसाना बिखेरेगा भक्ति का जादू
कांवड़ यात्रा में इस बार रजबन और मंगलोर मंडी के युवक एक साथ ला रहे हैं। 13 जुलाई को यह डीजे हरिद्वार पहुंचेगा। इसके अतिरिक्त डीजे कर्णवाल को सदर, मंगलोर और मुजफ्फरनगर के युवक साथ में ला रहे हैं। संभल के डीजे शर्मा को पल्लवपुरम, मोदीपुरम और पल्हेड़ा के युवकों ने बुक किया है। यह डीजे भी 13 जुलाई को हरिद्वार पहुंच जाएंगे।

ये भी देखें...
Saharanpur: बारिश के कारण नदियों में आया उफान, पानी के सैलाब में बही ट्रैक्टर-ट्रॉली, अस्थायी बांध भी टूटा    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed