{"_id":"64a996ee90a93586b10a2a27","slug":"kanwar-yatra-the-kanwar-kept-on-the-highway-side-by-milk-cart-was-broken-commotion-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra: दूध की गाड़ी से हाईवे किनारे रखी कांवड़ हुई खंडित, हंगामा, पुलिस ने ऐसे कराया शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra: दूध की गाड़ी से हाईवे किनारे रखी कांवड़ हुई खंडित, हंगामा, पुलिस ने ऐसे कराया शांत
Sat, 08 Jul 2023 10:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 08 Jul 2023 10:34 PM IST
सार
मेरठ के दौराला में शनिवार को हरिद्वार से जल लेकर पहुंचे कांवडिये की कांवड़ दूध की गाड़ी में टक्कर लगने से खंडित हो गई। जिस पर कांवड़िया ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे कांवड़िया को शांत कराया।
विज्ञापन
Meerut Police
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेरठ से सटे दौराला थानाक्षेत्र के लोईया गांव से दूध लेकर लौट रही गाड़ी से हाइवे किनारे रखी कांवड़ में टक्कर लगने से कांवड़ खंडित हो गई। जिस पर कांवड़िया ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कांवड़िया को शांत कराते हुए गंगा जल से भरा कलश देकर उसे रवाना किया।
विज्ञापन
दिल्ली के सागरपुर निवासी रोशन उर्फ गोलू शनिवार देर रात हरिद्वार से 40 लीटर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को लौट रहा था। रुहासा कट के पास एक दुकान के बाहर कांवड़ रखकर रोशन आराम कर रहा था। इसी दौरान मटौर गांव निवासी अनिल लोईया गांव से दूध गाड़ी में लेकर आ रहा था।
विज्ञापन
अंधेरा होने के चलते हाइवे किनारे रखी कांवड़ उसे दिखाई नहीं दी और गाड़ी कांवड़ से टकरा गई। कांवड़ खंडित होने पर कांवड़िया ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी पर सीओ दौराला अभिषेक पटेल व दौराला पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
उन्होंने रोशन को शांत कराया और गंगाजल मंगाकर देने का आश्वासन दिया। पुलिस ने कांवड़िया को गंगाजल से भरा कलश देकर गंतव्य को रवाना किया। कांवड़िया के रवाना हो जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।