{"_id":"6a469b7ed99b95373e02e223","slug":"kanwar-yatra-route-diversion-plan-to-be-ready-by-july-15-adg-issues-directives-for-its-preparation-meerut-news-c-72-1-mct1010-155603-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : 15 जुलाई तक तैयार होगा रूट डायवर्जन, एडीजी ने दिए प्लान तैयार करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : 15 जुलाई तक तैयार होगा रूट डायवर्जन, एडीजी ने दिए प्लान तैयार करने के निर्देश
विज्ञापन
मेरठ। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तेजी से तैयारियां करनी शुरू कर दी है। एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की। एडीजी ने रूट डायवर्जन को लेकर चर्चा की। 15 जुलाई तक रूट डायवर्जन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए है। वहीं, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात करने के भी निर्देश दिए है। बिजली के खंभों पर पन्नी चढ़वाने के लिए कहा गया है।
एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कांवड़ यात्रा को लेकर तैयार किया गया नक्शा भी देखा। एडीजी ने कहा कि रूट डायवर्जन प्लान से किसी भी प्रकार से कांवड़ियों और अन्य लोगों को परेशानी न हो इसको ध्यान में रखकर बनाया जाना चाहिए। जहां-जहां कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगेंगे, वहां-वहां का निरीक्षण थानेदार और सीओ पहले कर लें ताकि किसी प्रकार की कोई दिक्कत कांवड़ियों को न हो।
उन्होंने कहा कि जहां-जहां पहले शिविर अनुमति के साथ लगे थे, वहीं पर लगने दिए जाएंगे। कोई नई जगह पर नहीं लगने दिया जाए। मीट की दुकानें कांवड़ यात्रा के दौरान बंद कराई जाए। शराब के ठेकों को भी चिह्नित कर वहां पर पर्दा डाला जाए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --