फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra organized in honor of the martyrs

Meerut News: शहीदों के सम्मान में निकाली कांवड़ यात्रा

Fri, 08 May 2026 09:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra organized in honor of the martyrs
- धन सिंह कोतवाल को भारत रत्न देने की उठी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दौराला। शहीद दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन इंडिया के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने 1857 की क्रांति के जननायक शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर और देश के अमर शहीदों के सम्मान में हरिद्वार से पैदल कांवड़ यात्रा निकाली। जत्था हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर की पैतृक गांव पांचली स्थित प्रतिमा पर जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुआ।


भाकियू इंडिया युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद विकल ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में 10 से 12 कार्यकर्ताओं का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहा है। यात्रा के दौरान समाजसेवियों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। सिवाया स्थित मंदिर परिसर में भी जत्थे का जोरदार अभिनंदन हुआ। पहलवान मुनेंद्र गुर्जर ने बताया कि शहीद दिवस पर पांचली गांव पहुंचकर शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर की प्रतिमा पर जलाभिषेक किया जाएगा। साथ ही संगठन की प्रमुख मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर को भारत रत्न दिया जाए, राजघाट पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए और अमर शहीदों के गांवों को शहीद गांव का दर्जा दिया जाए। इस दौरान मोहित बंसला, बॉबी गुर्जर, बंटी गुर्जर, कार्तिक गुर्जर, दिनेश और रवींद्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed