फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra ke baad ganesh sobhayatra me deshbhakti ka rang

कांवड़ यात्रा के बाद गणेश शोभयात्रा में देशभक्ति का रंग

Sat, 10 Sep 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sat, 10 Sep 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra ke baad ganesh sobhayatra me deshbhakti ka rang
गणेश शोभयात्रा में तिरंगा लहराते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के बाद अब गणपति के साथ भी तिरंगा लहराने लगा है। शुक्रवार को शास्त्रीनगर एल ब्लॉक से निकाली गई गणेश विसर्जन यात्रा में भक्तजनों ने देशभक्ति नारों के बीच गणपति बप्पा मोरया का उद्घोष कर तिरंगा लहराया। गणेश पूजा महोत्सव में शुक्रवार को कई जगह गणेश पूजा की धूम रही। कई स्थानों पर शोभायात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने ढोल नगाडे़ की थाप पर  खूब नृत्य किया।

शास्त्रीनगर एल ब्लॉक में शुक्रवार को पांच दिन से चल रहे गणपति जी की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं और बच्चों ने खूब डांस किया। इसके बाद नानू नहर पर विसर्जन किया। आयोजनकर्ता भाजपा नेता कुलदीप तोमर, अमित चौहान, गगन सोम, मुकेश कौशिक, विवेक, गौरव चंदेल, तेज बहादुर, पूनम, वंदना, अनीता, रिद्धि, सुभ्रा, नैना, अनिता, श्वेता आदि मौजूद रहीं। वहीं, श्री गणेश शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में गणेश महोत्सव के पांचवें दिन बागपत गेट स्थित प्राचीन भोले शंकर शिव मंदिर से गणेश शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


मुख्य यजमान दिनेश अग्रवाल ने मुख्य तिलक और गणेश शृंगार किया। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। श्रद्धालुओं ने धार्मिक गीतों पर जमकर डांस किया।  नवयुवक मित्र मंडल महामंत्री अंकुर गुप्ता ने बताया कि शीशमहल में गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार शाम को मंगला आरती का आयोजन होगा तथा रविवार को 51 किलो लड्डू का भोग लगाया जाएगा। इसके अलावा खत्रियों का चौक, सुभाष बाजार, बुढ़ाना गेट से होकर जिमखाना तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। सुपरटेक पामग्रीन में अमित गौतम ने गणेश पूजा की। शोभायात्रा निकालने के बाद गणेश मूर्ति का मुरादनगर स्थित गंगनहर में विसर्जन किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed