फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra: Health department will set up 32 medical camps

कांवड़ यात्रा: स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 32 चिकित्सा शिविर

Tue, 08 Jul 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Health department will set up 32 medical camps
सुनील कैथवास....नोएडा निवासी कपिल हरिद्वार से 121 लीटर जल लेकर दिल्ली रोड से गुजरते हुए।
मेरठ। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने प्लान तैयार किया है। विभाग कांवड़ यात्रा के दौरान 32 स्वास्थ्य शिविर लगाएगा। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले निजी अस्पताल हादसा या बीमार होने पर कांवड़ियों को निशुल्क प्राथमिक उपचार देगा और भर्ती करने की स्थिति होगी तो मरीज को एलएलआएम मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर करेगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अखिलेश कटारिया ने बताया कि यह भी व्यवस्था रहेगी कि अगर कोई कांवड़िया बीमार होने पर सरकारी के बजाय निजी चिकित्सालय जाना चाहता है तो उसे एंबुलेंस (108) से निजी चिकित्सालय पहुंचाया जाएगा। यह व्यवस्था सिर्फ कांवड़ियों के लिए रहेगी। इसके लिए 24 एंबुलेंस लगाई जाएंगी। स्वास्थ्य शिविर सकौती, दौराला, मोदीपुरम, कंकरखेड़ा, रोहटा रोड, सुभारती, परतापुर, पल्लवपुरम, रोशनपुर डौरली, गांधीबाग, बेगमपुल, भैसाली, फुटबाल चौराहा, माधवपुरम, संजय वन, रिठानी, जीआईसी, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, हापुड़ रोड और एल ब्लॉक शास्त्रीनगर आदि पर लगाए जाएंगे। सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी अलर्ट रहेगा। डायवर्जन और परिस्थितियों के हिसाब से प्लान में बदलाव भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सात मोबाइल टीमें भी रहेंगी, जिनकी बाइक पर राउंड द क्लॉक ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन




कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेंगे बेड

सीएमओ ने बताया कि कांवडियों के लिए बाईपास और मेरठ-दिल्ली रोड पर अस्पताल व नर्सिंग होम में 5 से 10 बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल में कांवड़ियों के लिए 25 बेड आरक्षित रहेंगे। अगर कांवड़ियों को भर्ती करने की जरूरत पड़ी तो उनके लिए अलग वार्ड की भी व्यवस्था की जा सकती है। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में 10 बेड का वार्ड बनाया जाएगा। वैसे, मेडिकल में 96 बेड आरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed