फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra: DGP meeting with officials, said, Security agencies will remain alert

कांवड़ यात्रा: डीजीपी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- अलर्ट रहेंगी सुरक्षा एजेंसियां

Fri, 20 Jul 2018 04:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 20 Jul 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: DGP meeting with officials, said, Security agencies will remain alert
डीजीपी ओपी सिंह

डीजीपी ओपी सिंह ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। डीजीपी ने कहा पुलिस वालों को कांवड़ मार्ग पर गाड़ियों की जगह बाइक से निगरानी करनी होगी। बाइक में जीपीएस सिस्टम लगाकर डाक कावड़ और दौड़ने वाले कांवरियों की सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी की जाएगी। इसके अलावा मिनी टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। 

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर एटीएस और तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट रहेंगी। कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे और पुलिस वीडियोग्राफी भी लगातार करती रहेंगी। आतंकी इनपुट के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि सुरक्षा मद्देनजर कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। पुलिस और प्रशासन मिलकर कावड़ यात्रा हर साल की तरह इस बार भी सकुशल संपन्न कराएंगे। 
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाना शुरू कर दिया गया है। रूट डायवर्जन और हाईवे बंद को लेकर संबंधित जिला कप्तान अपने विवेक पर फैसला लेंगे। पिछली साल रेल दुर्घटना में कावड़ियों की मौत के मामले में रेलवे के उच्च अधिकारियों से बातचीत की गई है। जिसमें सभी विभाग के अधिकारी तालमेल मिलाकर इस तरह की वारदातों पर लगाम कर सके। इसके अलावा एटीएस, एसटीएफ और एनएसजी गार्डों को तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ड्रोन कैमरा और हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी। डीजीपी ने कहा कि हेलीकॉप्टर का वीडियो फूलों की वर्षा भी करेंगे। रूट डायवर्जन के बाद रोडवेज के ड्राइवर तेज गति से बस चलाते हैं। जिसके चलते कई बार बड़े हादसे हो जाते हैं। इसको देखते हुए रोडवेज के अधिकारियों और आरटीओ से बातचीत की गई है। जिसके चलते इस बार हादसे न हो इस पर ध्यान दिया गया है।

महिला कावड़ियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद
प्रमुख गृह सचिव अरविंद कुमार का कहना है कि इस बार महिला कावड़ियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है जिसके चलते महिला कांस्टेबल और खुफिया तंत्र को मजबूत किया जा रहा है। इस बार इस पर भी ज्यादा फोकस किया गया है। संबंधित थाना क्षेत्र को निर्देश दिए गए हैं कि महिला कांस्टेबलों की सुरक्षा को देखते ज्यादा ध्यान दें। इसको देखते हुए हर थाना क्षेत्र में एक एक समिति बनाई गई है जो कि महिला का ऑडियो वर्क ज्यादा फोकस करेंगे। दोनों अधिकारियों का कहना है कि इस बार कावड़ियां इको फ्रेंडली तर्ज पर निकाली जाएगी। पूरे क्षेत्र में प्लास्टिक के कप और गिलास प्लेट न प्रयोग किया जाए। इसके लिए लोगों को समझाया जाए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed