फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra: Coordination meeting held at Dadri border; strategy devised for security arrangements.

कांवड़ यात्रा : दादरी बॉर्डर पर हुई समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

Sat, 18 Jul 2026 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Coordination meeting held at Dadri border; strategy devised for security arrangements.
दौराला - दादरी बॉर्डर पर कांवड़ यात्रा को लेकर आयोजित बैठक में शामिल अधिकारी। स्रोत: पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला (मेरठ)। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को दादरी बॉर्डर पर दौराला, सरधना, खतौली और जानसठ सर्कल के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बॉर्डर समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जनपदों की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आपसी समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ विनायक भोसले, क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष कुमार, क्षेत्राधिकारी दौराला शिव ठाकुर, क्षेत्राधिकारी खतौली रूपाली राय तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ गजेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा दौराला, खतौली, मंसूरपुर और रतनपुरी के प्रभारी निरीक्षक, दोनों जनपदों के संबंधित चौकी प्रभारी तथा उप जिलाधिकारी सरधना और उप जिलाधिकारी खतौली भी शामिल हुए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान बॉर्डर क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने और किसी भी स्थिति में सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। बैठक में सभी अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed