फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra 2025: UP Bans Tall Kanwars and Loud DJs, Joint Police Team Stops Entry at Uttarakhand Border

Kanwar Yatra 2025: 10 फीट से ऊंची कांवड़, हाई वॉल्यूम डीजे पर यूपी में रोक, बॉर्डर से ही लौटाए जा रहे शिवभक्त

Tue, 15 Jul 2025 04:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 15 Jul 2025 04:12 PM IST
सार

हरिद्वार से निकलने वाली 10 फीट से ऊंची कांवड़ और हाई वॉल्यूम डीजे को अब उत्तर प्रदेश में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर संयुक्त पुलिस टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2025: UP Bans Tall Kanwars and Loud DJs, Joint Police Team Stops Entry at Uttarakhand Border
उत्तराखंड बॉर्डर पर चेकिंग करते अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ा निर्णय लागू कर दिया है। 10 फीट से ऊंची कांवड़ और मानक से अधिक ध्वनि वाले डीजे अब उत्तर प्रदेश में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। हरिद्वार से लौटते शिवभक्तों को सिकंदरपुर चौराहे, जो बॉर्डर से करीब एक किलोमीटर पहले है, वहीं रोक दिया जा रहा है।

विज्ञापन


एक-एक इंच की हो रही जांच
भगवानपुर रोड पर सिकंदरपुर चौराहे पर संयुक्त चेकिंग टीम कांवड़ों की ऊंचाई नाप रही है और डीजे की आवाज़ के स्तर की मौके पर ही जांच कर रही है। 10 फीट से अधिक ऊंचाई होने पर कांवड़ियों को वहीं रोककर ऊंचाई कम करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस टीम की तैनाती
संयुक्त टीम में दोनों राज्यों से चार-चार पुलिसकर्मी, एक-एक एसआई और दो-दो सीओ रैंक के अधिकारी शामिल हैं। ये टीम न सिर्फ नाप-जोख कर रही है, बल्कि मौके पर समझाइश और सुधार के बाद ही यूपी में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया  कि ऊंची कांवड़ और तेज डीजे से कांवड़ मार्ग पर हादसे या अव्यवस्था की आशंका रहती है। इसी को देखते हुए संयुक्त पुलिस बल को चेकिंग का जिम्मा दिया गया है। 

डीजे से असुविधा तो तुरंत वापसी
जिन डीजे की ध्वनि निर्धारित मानकों से अधिक पाई जा रही है, उन्हें या तो वहीं बंद किया जा रहा है, या बॉर्डर से वापस लौटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed