फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra 2025: Fusion of Faith and Digital Age, Devotees Sharing Every Moment on Social Media

कांवड़ यात्रा: आस्था और डिजिटल युग का अद्भुत संगम, हर पल को सोशल मीडिया और परिजनाें से साझा कर रहे शिवभक्त

Mon, 21 Jul 2025 10:38 AM IST
डिंपल सिरोही शरद गुप्ता, अमर उजाला, मेरठ
शरद गुप्ता, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 21 Jul 2025 10:38 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2025: Fusion of Faith and Digital Age, Devotees Sharing Every Moment on Social Media
वीडियो कॉल पर परिजनों से बात करते शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ यात्रा आस्था और गंगाजल लेकर आ रहे शिवभक्तों के लिए कठिन परिश्रम और तप की यात्रा है। ब्लॉगर के लिए भी ये यात्रा अच्छी झांकियों और अधिक जल लेकर आने वाले कांवड़ियों की वीडियो सोशल मीडिया पर डालने का एक खास मौका है। लेकिन, अब यह यात्रा केवल आस्था ही नहीं, बल्कि डिजिटल युग से भी जुड़ गई है। कांवड़िये भी अब इससे अछूते नहीं रहे और अपनी यात्रा की वीडियो सोशल मीडिया विभिन्न प्लेटफॉर्म पर डालकर यात्रा के दौरान अपने परिजनों से जुड़े हुए हैं। 

विज्ञापन

 

आधुनिक युग में सोशल मीडिया अपनों से जुड़े रहने का सबसे बड़ा माध्यम है। लेकिन, कहीं न कहीं सोशल मीडिया के आने से रिश्ते भी दरक रहें हैं। बात कांवड़ यात्रा की हो तो वर्तमान में डिजिटल युग की बात ना करना बेईमानी होगी। कांवड़ यात्रा का अब सोशल मीडिया गहरा संबंध हो गया है।

हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगोत्री आदि स्थानों से गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त पहले सादगी और बिना सोशल मीडिया का सहारा लिए अपनी यात्रा पूरी करते थे, लेकिन इस वर्ष कांवड़ियों में सोशल मीडिया का क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 21 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़िये अपनी यात्रा की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहें हैं, साथ ही लाइव आकर अपने परिजनों, रिश्तेदारों, दोस्तों को भी यात्रा से अभिभूत कर रहें हैं। कोई शिव भजनों पर नृत्य कर रील बना रहा है तो कोई अधिक जल कंधे पर उठाकर अपने सहयोगी से रील बनवा कर सोशल मीडिया पर डाल रहा है।

ब्लॉगर भी इससे पीछे नहीं है। गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों को रोककर फल वितरित कर उनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। देखा जाए तो वक्त के साथ कांवड़ यात्रा का स्वरूप भी लगातार बदल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed