फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kanwar yatra 2023: ADG said those who spoil environment will go to jail and route diversion from 4 june

Kanwar Yatra: वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, कल से होगा वेस्ट यूपी में रूट डायवर्जन, ADG ने दी ये सख्त चेतावनी

Mon, 03 Jul 2023 03:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 03 Jul 2023 03:12 PM IST
सार

kanwar yatra 2023 : एडीजी राजीव सभरवाल ने कहा कि माहौल खराब करने वाले जेल जाएंगे। वहीं, कल से रूट डायवर्जन हो जाएगा। यहां देखिए पूरा प्लान क्या है।

विज्ञापन
kanwar yatra 2023: ADG said those who spoil environment will go to jail and route diversion from 4 june
एडीजी ने कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। एडीजी राजीव सभरवाल ने पुलिस लाइन में आईजी-एसएसपी और सर्किल के सीओ के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। इसके साथ ही मीट की दुकान भी कांवड़ यात्रा पर बंद करने के लिए निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर भी निगरानी करने को कहा गया। जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसके जेल भेजा जाएगा। चार जुलाई से भारी और नौ जुलाई से 15 जुलाई तक हल्के वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


एडीजी ने कहा कि कांवड़ियों की वेशभूषा में पुलिस को कांवड़ मार्ग के मुख्य प्वाइंटों पर तैनात किया जाए, ताकि वह निगरानी रख सकें। इसके साथ ही शराब के ठेकों के बाहर पर्दा डाला जाए। खंभों पर पॉलिथीन लगाई जाए, ताकि करंट उतरने से कोई घटना न हो सके। रूट डायवर्जन प्लान सभी सख्ती से लागू किया जाए। कांवड़ यात्रा में लगने वाले शिविरों को भी नियमानुसार लगाने के निर्देश दिए गए। वहीं जहां भी डीजे लगेंगे, उनकी अनुमति लेना भी अनिवार्य होगा। डीजे भी मानकों के अनुरूप बजेंगे। बैठक में आईजी नचिकेता झा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी सिटी पीयूष सिंह, एसपी यातायात जितेंद्र श्रीवास्तव समेत सभी एसपी और सर्किल के सभी सीओ मौजूद रहे।

विज्ञापन

थानों में मिलेगा गंगाजल
थानों में हरिद्वार से लाया गया गंगाजल रखा जाएगा। अगर किसी शिवभक्त की कांवड़ खंडित हो जाती है तो उसे थाने से जल दिया जाएगा।

यह है रूट डायवर्जन
गाजियाबाद की ओर से आने वाली रोडवेज बस व हल्के वाहन जिन्हें मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार, देहरादून व बिजनौर के लिए जाना है, इन वाहनों को थाना भोजपुर गाजियाबाद कट से हापुड़ होते हुए साईलों सैकेंड चौकी से किठौर रोड होकर कस्बा किठौर-हापुड़ चुंगी तिराहा से मेरठ शहर की ओर तथा कस्बा किठौर से परीक्षितगढ़, मवाना, बहसूमा, रामराज, मीरापुर, जानसठ से मुजफ्फरनगर की ओर जाना होगा। जिन वाहनों को हरिद्वार व देहरादून की ओर जाना है ऐसे वाहन मीरापुर से गंगा बैराज, बिजनौर, नजीबाबाद होकर हरिद्वार-देहरादून की ओर जा सकेंगे।

देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर की ओर से आने वाला भारी यातायात जिसे दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ व बुलंदशहर की ओर जाना है, ऐसे भारी वाहन मीरापुर, बहसूमा, मवाना बस अड्डा पुलिस चौकी से किला परीक्षितगढ़ रोड की ओर डायवर्ट होंगे, जो कस्बा किठौर से हापुड़ बुलंदशहर बाईपास होते हुए दिल्ली, गाजियाबाद एवं बुलंदशहर की ओर जा सकेंगे। केवल बस अड्डा पुलिस चौकी मवाना से मेरठ तक आने वाले वाहनों को ही मेरठ आने दिया जाएगा।

विज्ञापन

देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर की ओर से आने वाली रोडवेज की बसें जिन्हें दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ व बुलंदशहर जाना हैं। ऐसे रोडवेज की बसें मवाना पुलिस चौकी से कमिश्नर आवास चौराहा, जेलचुंगी, यूनिवर्सिटी, तेजगढ़ी चौराहा से सोहराबगेट बस अड्डे तक जा सकेंगी। वापसी में तेजगढ़ी चौराहे से मेडिकल कालेज, कस्बा किठौर से हापुड़, बुलंदशहर बाईपास होते हुये दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ व बुलंदशहर को जा सकेंगी। रोडवेज की बसों को तेजगढ़ी चौराहे से एल. ब्लाक, खरखौदा की और हापुड़ रोड पर नहीं जाने दिया जाएगा।

मुरादाबाद-गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार, देहरादून की ओर जाना है वह यातायात थाना किठौर से किला परीक्षितगढ़ मार्ग पर डायवर्ट कर दिये जाएंगे। जो मवाना, मीरापुर, बिजनौर, नजीबाबाद होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।

देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर, बिजनौर की ओर से आने वाला यातायात जिसे गढ़मुक्तेश्वर, मुरादाबाद की ओर जाना हैं, वह यातायात पुलिस चौकी बस स्टैंड मवाना से किला परीक्षितगढ़ रोड से किठौर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर से आने वाले यात्री वाहन व रोडवेज बस आदि जिन्हें मेरठ होकर गढ़मुक्तेश्वर, मुरादाबाद की ओर जाना है, ऐसे यात्री वाहन मीरापुर, मवाना होते हुए कमिश्नर आवास चौराहा से जेलचुंगी, तेजगढ़ी चौराहे से गढ़ रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

मुरादाबाद-गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले यात्री वाहन व रोडवेज बस आदि जिन्हें मेरठ होकर देहरादून, हरिद्वार, सहारनुपर व मुजफ्फरनगर की ओर जाना है, ऐसे वाहन गढ़ रोड से जेलचुंगी, कमिश्नर आवास चौराहे से मवाना, बहसूमा, मीरापुर, जानसठ गंगा बैराज, बिजनौर नजीबाबाद होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: भीम आर्मी चीफ ने की CBI जांच की मांग, बोले- गोली लगी पिस्टल से दिखाया तमंचा, सरकार पर बरसे आजम

बरेली-मुरादाबाद की ओर से आने वाला यातायात जिसे शामली बागपत व करनाल हरियाणा की ओर जाना है, ऐसे वाहन कस्बा किठौर स्थित हापुड़़ तिराहे से हापुड़-बुलंदशहर बाईपास से पिलुखवा, छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए डासना इंटरचेंज से ईस्टर्न पेरिफेरल पर आकर बागपत होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

शामली, करनाल हरियाणा व बागपत की ओर आने वाला यातायात जिसे मेरठ होकर मुरादाबाद जिसे मेरठ होकर मुरादाबाद-बरेली की ओर जाना है, ऐसे वाहन हापुड़-बुलंदशहर बाईपास होते हुए कस्बा किठौर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: UP: जिगर के टुकड़ों पर हादसों का कहर, दुनिया से चले गए मां के दो लाल, सूना हुआ आंचल, हर तरफ पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed