फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra 2021: Chief Minister Yogi Adityanath is holding a review meeting with the officials today

कांवड़ यात्रा 2021: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक आज, कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Fri, 09 Jul 2021 03:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 09 Jul 2021 03:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। वहीं कमिश्नर ने अधिकारियों के सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2021: Chief Minister Yogi Adityanath is holding a review meeting with the officials today
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कमिश्नर सुरेंद्र सिंह और एडीजी के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। उधर, डीएम ने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान रोड पर मांस की दुकानें नहीं खुलनी चाहिए। उन्होंने 24 घंटे में कार्य योजना की रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा को सरकार ने मंजूरी दे दी है। कमिश्नर मेरठ सुरेंद्र सिंह मंडल के सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दे चुके हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी के. बालाजी ने नगर निगम, कैंट बोर्ड, वन विभाग, पावर, सिंचाई, परिवहन, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से हाईवे किनारे जर्जर विद्युत लाइन के तारों को बदलने के निर्देश दिए। सड़कों पर पैचवर्क करने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ शिविरों की संख्या की जानकारी ली। सड़क के आसपास साफ-सफाई के लिए कैंट बोर्ड और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। ढाबों और होटलों पर शौचालयों की व्यवस्था परखी जाएगी। जहां सड़क किनारे गूलर के पेड़ हैं, उनकी छंटाई सुनिश्चित कराएं। बैठक में एडीएम सिटी अजय तिवारी, डीएफओ राजेश कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


गंगनहर पटरी मार्ग पर बिजली, सुरक्षा पर विशेष फोकस 
जिलाधिकारी के. बालाजी ने कहा कि यात्रा के दौरान मिश्रित आबादी वाले गांवों में शांति समिति को सक्रिय करें। उनके सहयोग से गांवों में सभी धर्मों के लोगों की बैठक करें। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर उचित प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर खास निगरानी करने को कहा। जहां नहर पटरी टूटी हुई है, वहां बैरिकेडिंग करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदारी सुनिश्चित की
कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कहीं भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिवभक्तों की सुरक्षा और शिविरों को लेकर विभागों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है। - के. बालाजी, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed