{"_id":"64b3a31655ea26f96d06bec3","slug":"kanwar-accident-six-dead-bodies-arrived-in-rali-chauhan-chaos-relatives-were-crying-2023-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ हादसा: राली चौहान में छह शव पहुंचते ही मचा कोहराम, बिलख रहे परिजन, बुझे कई घरों के चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ हादसा: राली चौहान में छह शव पहुंचते ही मचा कोहराम, बिलख रहे परिजन, बुझे कई घरों के चिराग
Sun, 16 Jul 2023 02:08 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 16 Jul 2023 02:08 PM IST
सार
मेरठ के भावनपुर क्षेत्र के गांव राली चौहान को इस बार कांवड़ यात्रा जिंदगी भर का गम दे गई। करंट की चपेट में आने से छह कांवड़ियों की मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब एक साथ छह शव गांव में पहुंचे तो हर आंख से आंसू टपक पड़ा।
विज्ञापन
Kanwar Accident
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेरठ में शनिवार देर रात डाक कांवड़ के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से छह कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं रविवार को पोस्टमार्टम हाउस से सभी शव गांव के लिए पुलिस सुरक्षा में रवाना हो गए।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद छह शवों को एक साथ एंबुलेस में लेकर गांव लाया गया तो हर किसी की आंख नम हो गई। पूरे गांव में हा हाकार मचा हुआ है। आसपास के अन्य गांवों के लोग भी हादसे के बाद राली चौहान पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
राली चौहान गांव में शनिवार रात डाक कांवड़ के 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन से टकराने के हादसे में शिकार हुए सभी लोग जल चढ़ाकर घर पहुंचने के जोश से भरे हुए थे। उन्हें नहीं पता था कि गांव की दहलीज पर ही मौत उनका इंतजार कर रही है। कांवड़िये गाते हुए गांव की तरफ बढ़ रहे थे और ग्रामीण उनके स्वागत में भजन गा रहे थे, लेकिन गांव से एक किमी पहले ही हादसा हो गया।