फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwadiyas were beaten up in Shiva temple, water was disrupted

कांवड़िये से शिव मंदिर में मारपीट, खंडित हुआ जल

Thu, 24 Jul 2025 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Kanwadiyas were beaten up in Shiva temple, water was disrupted
सरधना। थाना क्षेत्र के रतौली गांव स्थित शिव मंदिर में बुधवार सुबह जलाभिषेक करने पहुंचे एक श्रद्धालु के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। गांव के ही तीन युवकों ने मंदिर परिसर में ही कांवड़िये के साथ हाथापाई कर दी। इससे जल चढ़ाने की प्रक्रिया बीच में ही खंडित हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गांव रतौली निवासी बबलू पुत्र प्रमोद का कहना है कि वह हरिद्वार से गंगाजल लेकर बुधवार सुबह गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचा। शिवलिंग पर जलाभिषेक के दौरान गांव के ही तीन युवक वहां आए और रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हंगामे के दौरान जल चढ़ाने की प्रक्रिया अधूरी रह गई। बबलू ने बताया कि शोर सुनकर मंदिर में अन्य श्रद्धालु पहुंचे तो आरोपी उन्हें धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार उसके दो भाई सेना में हैं और वह गांव में अकेला रहता है। इससे पहले भी आरोपियों ने उससे मारपीट की थी। घटना के बाद बबलू ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed