{"_id":"6a1471cabe098500f2040b1a","slug":"kanthi-mata-fair-held-with-devotion-and-enthusiasm-in-bahadurpur-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112462-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बहादुरपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ लगा कंठी माता का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बहादुरपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ लगा कंठी माता का मेला
विज्ञापन
सरधना। गांव बहादुरपुर में कंठी माता के मेले में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु। ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। बहादुरपुर गांव में सोमवार को कंठी माता के वार्षिक मेले का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मेले में आसपास के गांवों सहित दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
सोमवार को सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रही। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मेले में महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी, नारियल और प्रसाद अर्पित कर पूजा-अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। मेले में बच्चों के लिए झूले, खिलौनों और खानपान की दुकानों ने आकर्षण बढ़ाया।
ग्रामीण विक्रम सिंह, इंद्रसैन गुप्ता, अमर पाल सिंह, देशपाल का कहना है कि कंठी माता का यह मेला वर्षों पुरानी परंपरा है और हर साल बड़ी श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाता है। मेले के सफल आयोजन पर ग्रामवासियों ने समिति के सदस्यों और प्रशासन का आभार जताया।