फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanpur Encounter: Adg of Meerut Zone has ordered that the now policemen will be wearing bullet proof jacket for raid

कानपुर एनकाउंटर: एडीजी ने दिए सख्त निर्देश, अब दबिश देने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर ही जाएंगे पुलिसकर्मी

Sat, 04 Jul 2020 02:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 Jul 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Encounter: Adg of Meerut Zone has ordered that the now policemen will be wearing bullet proof jacket for raid
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दबिश के दौरान सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या से गहरा सदमा यूपी पुलिस को लगा है। मेरठ जोन में एडीजी और आईजी ने दबिश के दौरान भारी पुलिस फोर्स एक साथ जाने के निर्देश दिए हैं। पुलिसकर्मी बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर ही दबिश देने जाएंगे।  

विज्ञापन


कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश को लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी हो गया है। पुलिस के असलहे लूटकर भागा हिस्ट्रीशीटर फिर वारदात कर सकता है। मेरठ जोन एडीजी राजीव सभरवाल ने कप्तानों को निर्देश दिए कि अलर्ट रहें। दबिश के दौरान भी अब पुलिस सतर्कता बरतेगी। हालांकि, एडीजी ने मेरठ जोन की कमान संभालते ही कप्तानों को दबिश के दौरान भारी पुलिस फोर्स भेजने की बात कही थी।  
विज्ञापन


आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार का कहना है कि शातिर अपराधी के घर पर दबिश देने के दौरान पुलिस बुलेट प्रूफ जैकेट पहन कर जाएगी। कोई भी लापरवाही दबिश के दौरान नहीं बरती जाएगी। हालांकि, कानपुर में दबिश के दौरान सीओ भारी पुलिस फोर्स लेकर हिस्ट्रीशीटर के घर पर दबिश देने गए थे। हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर छत से पुलिस पर गोलियां बरसाईं, जिसमें आठ पुलिस कर्मियों की मौत हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 14 साल पहले हुई चूक.. और विकास दुबे को मिली जमानत, आज पुलिस को पड़ी भारी

यहां भी पुलिसकर्मियों ने दी शहादत  
मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के जनपदों में दबिश के दौरान कई पुलिसकर्मियों ने शहादत दी है। शामली में कुख्यात साबिर के घर दबिश के दौरान अंकित तोमर शहीद हुए थे। 2015 में लिसाड़ी गेट में शातिर अपराधी नूरा को पकड़ने में एकांत यादव शहीद हुए थे। मुजफ्फरनगर में पुलिस कस्टडी से शातिर अपराधी रोहित उर्फ सांडू को छुड़ाने के दौरान बदमाशों ने दरोगा बृजपाल सिंह की हत्या कर दी थी। 

पुलिस विभाग मनाएगा काला दिवस 
कानपुर में पुलिस कर्मियों की शहादत पर पुलिस विभाग तीन जुलाई को काला दिवस मनाया करेगा। इसको लेकर पुलिसकर्मियों में काफी रोष भी है। कानपुर की वीभत्स घटना को लेकर शुक्रवार को दिनभर पुलिस अधिकारियों, थानों और पुलिस परिवार में चर्चा रही। काला दिवस मनाने की बात कई पुलिसकर्मियों ने कही है। हालांकि, अभी इस मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed