फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanpur defeated Meerut team 2-1

Meerut News: कानपुर ने मेरठ की टीम को 2-1 से हराया

Tue, 25 Feb 2025 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kanpur defeated Meerut team 2-1
इकरार अहमद.....सुभारती विश्वविद्यालय के खेल मैदान में प्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे
- सुभारती विवि में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से सुभारती विवि में प्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में सोमवार को स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, सहारनपुर और कानपुर ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कानपुर ने मेरठ की टीम को 2-1 से हराया।

सोमवार को खेले गए पहले मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने विंध्याचल मंडल को 5-0 से हराया। लखनऊ की ओर से आशुतोष ने 4 गोल किए। उन्होंने 17वें, 20वें, 35वें और 38वें मिनट में गोल किया। अनुज राय ने 19वें मिनट में एक गोल किया। विंध्याचल की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। दूसरे मैच में कानपुर ने गोरखपुर को 1-0 से हराया। तीसरे मैच में सहारनपुर ने अलीगढ़ को 2-0 से हराया। चौथा मैच प्रयागराज और बरेली के बीच हुआ। इसमें प्रयागराज ने 2-0 से जीत प्राप्त की। प्रयागराज की ओर से अयान और आसिफ ने एक-एक गोल दागा। पांचवां मैच में बस्ती और आजमगढ़ के बीच हुआ, जिसमें आजमगढ़ ने 1-0 से जीत प्राप्त की। आजमगढ़ की ओर से फहाद ने 12वें मिनट में गोल किया और टीम को जीत दिलाई। टूर्नामेंट का छठा मैच अयोध्या और मिर्जापुर विंध्याचल के बीच खेला गया। इसमें विंध्याचल ने 1-0 से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से करन ने गोल किया। सातवें मैच में गोरखपुर ने लखनऊ को 1-0 से हराया। मेरठ और कानपुर के बीच खेले गए मैच में कानपुर ने 2-1 से जीत प्राप्त की। इस दौरान देर शाम तक मैचों का सिलसिला जारी रहा। मैच से पहले अंतरराष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी अंशू रानी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान फुटबाल कोल ललित पंत, भूपेश कुमार, नेहा कश्यप, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे। निर्णायकों की भूमिका में प्रदीप कुमार, मनोज तिवारी, सुरेश कुमार सिंह, यतेंद्र राजपूत, धीरज पटेल आदि रहे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed