फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kanag hospital dispute reached police station

कनग अस्पताल का विवाद अब थाने पहुंचा

Fri, 02 Oct 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
kanag hospital dispute reached police station
मेरठ। कनग अस्पताल को लेकर दो चिकित्सकों में जारी विवाद बृहस्पतिवार को लालकुर्ती थाने पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। पुलिस अधिकारियों के दखल के बाद अब दोनाें पक्ष चार अक्तूबर को शहर के अन्य चिकित्सकों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एसएसपी आवास से चंद कदम दूर कनक अस्पताल है। इसमें डॉ. अंकुर गुप्ता एवं डॉ. अरुण गोयल की बराबर की साझेदारी है। इनके आपसी के चलते अस्पताल दो माह से बंद है। डॉ. अरुण गोयल ने पुलिस से कहा कि डॉ. अंकुर गुप्ता चाहते हैं कि हॉस्पिटल बंद रहे। उनका कहना है कि हॉस्पिटल खोला जाए, जिससे स्टाफ़ का खर्च निकले। यदि बात नहीं बनती है तो क़ीमत लगा दें, जो भी लेना चाहे ले ले अथवा किसी ओर को बेच दें। डॉ. अंकुर इसके लिए हीलाहवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. अरुण गोयल का कहना है कि डॉ. अंकुर गुप्ता उन्हें अस्पताल में आने से रोक रहे हैं। वह अपना क्लीनिक खोले तो वे भी अपना काम करें। डॉ. अंकुर के कुछ अधिकारियों से संबंध हैं। जिनके माध्यम से वे अवैध लाभ लेना चाह रहे हैं। उन्होंने प्रभाव का इस्तेमाल कर लालकुर्ती पुलिस बुला ली। इस पर डॉ. गोयल के अधिवक्ता रामकुमार शर्मा भी थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डॉ अंकुर गुप्ता का कहना कि अस्पताल में दोनों की बराबर साझेदारी है। बाहरी लोगों को बुलाकर उन्हें धमकाया जा रहा है। इसकी लालकुर्ती पुलिस से शिकायत की। एक अक्तूबर को बैठक हुई परंतु समाधान नहीं निकला। अब चार अक्तूबर की बैठक पर सहमति बनी। मेरी तरफ से तहरीर दी गई है। वहीं, कैंट एएसपी डॉ. ईरज राजा का कहना है कि दोनों चिकित्सकों ने अपना पक्ष रखा है। अब उनसे विवाद सुलझाने के लिए कहा है।

ये पहुंचे थने
डॉ. राजीव तेवतिया, डॉ. राहुल नेहरा, डॉ. पंकज गोयल, राजीव अग्रवाल, डॉ. नवीन रस्तोगी थाने पहुंचे। इन्होंने जल्द ही एसएसपी, एडीजी से मिलने की बात कही। आईएमए के पदाधिकारियों के साथ भी इस संबंध में बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed